T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट के लिए आईसीसी रिकाॅर्ड संख्या में फैन पार्क करेगी स्थापित
20 टीमें ले रही है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा
अद्यतन - May 26, 2024 3:43 pm

आगामी टी20 वर्ल्ड कप का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार आगामी टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहा है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं मुख्य मैचों के इन देशों में होने के साथ, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बाकी देशों में मैचों के लाइव प्रसारण के लिए फैन पार्क के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। बता दें इस बार क्रिकेट फैंस को रिकाॅर्ड संख्या में फैन पार्क देखने को मिलेंगे।
आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए न्यूयाॅर्क सिटी, नई दिल्ली और रावलपिंडी समेत कुल 22 जगहों पर फैन पार्क आईसीसी द्वारा स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि यह अभी तक किसी भी टूर्नामेंट में आईसीसी द्वारा सबसे ज्यादा स्थापित किए गए फैन पार्क हैं। इन फैन पार्क में क्रिकेट फैंस, डीजे नाइट, फूड और ड्रिंक आउलेट्स के साथ फैमिली गतिविधियों में भाग ले पाएंगे।
तो वहीं इन फैन पार्क को लेकर आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स Chris Tetley ने कहा- हमने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिकाॅर्ड संख्या में फैन पार्क को स्थापित करने को लेकर रोमांचित हैं। इन पार्कों में खेल को अधिक सुलभ और मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इन फैन पार्क में सभी उम्र के क्रिकेट फैंस खेल का आनंद उठा सकते हैं।
20 टीमें ले रही हैं T20 World Cup 2024 में हिस्सा
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के बारे में आपको जानकारी दें तो इस बार कुल 20 टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। सभी 20 टीमों को 5-5 के चार समूह में बांटा गया है। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से टाॅप में रहने वाली 2 टीमें टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
ग्रुप ए में शामिल टीमें: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए।
ग्रुप बी में शामिल टीमें: स्काॅटलैंड, ओमान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया।
ग्रुप सी में शामिल टीमें: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।
ग्रुप डी में शामिल टीमें: श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल, साउथ अफ्रीका।