गजब हो गया! IPL ना खेलकर मुंबई की सड़कों पर कार चला रहे हैं डेविड वॉर्नर
IPL 2022 के लिए भारत पहुंचे डेविड वॉर्नर।
अद्यतन - Apr 3, 2022 11:58 am

IPL 2022 में सभी को ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का इंतजार है, जहां इस विस्फोटक बल्लेबाज को भारत से बहुत प्यार मिलता है ऐसे में एक बार फिर से वॉर्नर की बल्लेबाजी देखने को हर कोई बेताब हो रहा है। वहीं इस बार IPL में डेविड वॉर्नर का सफर नई टीम के साथ शुरू होगा, जिसे लेकर वो खुद भी काफी उत्साहित हैं और उनका ये उत्साह सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिल रहा है।
IPL में दिल्ली के डेविड वॉर्नर मुंबई की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं
इस बार डेविड वॉर्नर आपको IPL में दिल्ली की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे, जहां वॉर्नर ने लीग की शुरूआत ही इस टीम से की थी फिर बाद में उनकी टीमें बदलती रही थी। लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन नें दिल्ली टीम ने फिर से अपने पुराने खिलाड़ी पर भरोसा जताया और उन्हें खरीद लिया। वहीं वॉर्नर लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और दिल्ली टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
*IPL 2022 के लिए भारत पहुंचे डेविड वॉर्नर।
*सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर खुद दी जानकारी।
*मुंबई की सड़कों का डेविड वॉर्नर ने साझा किया है वीडियो।
*वॉर्नर ने कैप्शन में फैन्स से पूछा- बताओ कहां हूं मैं।
धाकड़ बल्लेबाज ने साझा किया है ये वीडियो
SRH से हो गया था विवाद
वहीं वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे और आखिरी में आते-आते उनका अनुभव काफी खराब हो गया था टीम के साथ। जहां पहले इस खिलाड़ी से टीम की कप्तानी ले ली थी और फिर बाद में उन्हें मुकाबले भी नहीं खिलाए गए, जिसके बाद वो स्टैंड्स में बैठकर सिर्फ टीम का मैच देखते थे। जिसके कारण SRH टीम से उनके फैन्स काफी ज्यादा नाराज हुए थे और टीम को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। लेकिन अब वॉर्नर दिल्ली से अपनी नई शुरूआत करने जा रहे हैं और जल्दी ही वो मैदान पर आपको खेलते हुए नजर आएंगे।