तो क्या अब इस तारीख को अपना बर्थडे मनाएंगे Rishabh Pant; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक बदली DOB - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो क्या अब इस तारीख को अपना बर्थडे मनाएंगे Rishabh Pant; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक बदली DOB

ऋषभ पंत इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिकवर हो रहे हैं, जहां उनका रिहैब शुरू है।

Rishabh Pant. (Image Source: Twitter)
Rishabh Pant. (Image Source: Twitter)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant खेल के मैदान से बाहर रहने के बावजूद लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा की, जिसके बाद एक तरफ जहां क्रिस श्रीकांत जैसे पूर्व दिग्गजों ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी पर निराशा जाहिर की, तो वहीं फैंस ने BCCI से स्टार क्रिकेटर की वापसी पर सवाल करने शुरू कर दिए।

इस बीच, बाएं-हाथ का यह स्टार बल्लेबाज इस समय एक अलग ही कारण से सुर्खियों में है, और वो इंस्टाग्राम पर उनका अचानक से उनकी जन्म तारीख में बदलाव करना है! दरअसल, ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल के बायो में अपनी जन्म तारीख 5 जनवरी 2023 कर दी, जिसे देख सभी को आश्चर्य हुआ।

क्या अब इस तारीख को अपना बर्थडे मनाएंगे Rishabh Pant

हालांकि, ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर अपनी ‘दूसरी जन्म तारीख 5 जनवरी 2023’ मेंशन करने के पीछे के कारण का खुलसा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि स्टार क्रिकेटर को लगता है कि इस तारीख को उनका दूसरा जन्म हुआ है, इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह बदलाव किया है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

दरअसल, वह इस साल की शुरुआत में कार एक्सीडेंट से बाल-बाल बच निकले और एक तरह से यह उनका दूसरा जन्म है, इसलिए उन्होंने अपने इंस्टा बायो में 5 जनवरी 2023 को अपने दूसरे जन्म की तारीख के रूप में मेंशन किया है। हालांकि, पंत की आधिकारिक जन्म तारीख 4 अक्टूबर 1997 ही है।

Rishabh Pant का पिछले साल हुआ था भयानक कार एक्सीडेंट

आपको बता दें, ऋषभ पंत का 31 दिसंबर 2022 की रात दिल्ली से रुड़की अपने घर लौटते समय भयानक एक्सीडेंट हुआ था। स्टार भारतीय क्रिकेटर की मर्सिडीज कार डिवाइडर से इतनी बुरी तरह टकराई थी कि ब्लास्ट हो गया, लेकिन पंत किसी तरह बच निकले।

कार एक्सिडेंट में उनके सिर, पीठ और पैरों में काफी चोटें आई और उन्हें कई सारी सर्जरी करानी पड़ी। खैर, भारतीय विकेटकीपर इस समय NCA में रिकवर हो रहे हैं, हालांकि उनकी रिकवरी फास्ट ट्रैक पर है, लेकिन उनका इस साल एक्शन में लौटना नामुनकिन है।

close whatsapp