अगर वह टीम इंडिया में होते तो वर्ल्ड कप जीतना संभव है- श्रीकांत ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रीकांत ने कहा कि, हमें ऋषभ पंत के स्थिति के बारे में ज्यादा पता नहीं है, मैं सीधे कह सकता था कि वह टीम इंडिया के पसंदीदा होते।
अद्यतन - Jun 28, 2023 2:41 pm

इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। दरअसल 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं सभी टीमें अभी से ही वर्ल्ड कप की तैयारी में लग गई है। दरअसल भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या विकेटकीपर को लेकर है क्योंकि कई विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल हैं। जिसके कारण टीम इंडिया की चिंता बढ़ी हुई है।
बता दें पिछले साल ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह टीम इंडिया और क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि उनकी तेजी से रिकवरी हो रही है। लेकिन वह कब तक टीम इंडिया में वापसी करेंगे इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है। वहीं आईपीएल 2023 में कैच पकड़ते समय केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह भी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि टीम इंडिया को उनकी कमी खेलेगी। उनका कहना है कि, हमें नहीं पता है कि पंत कब पूरी तरह फिट होकर वापस लौटेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। साथ ही उनका कहना है कि, पंत की जगह ईशान किशन बेहतर रहेंगे क्योंकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
हमें ऋषभ पंत के स्थिति के बारे में ज्यादा पता नहीं है- श्रीकांत
बता दें India Today से बातचीत करते हुए श्रीकांत ने कहा कि, हमें ऋषभ पंत के स्थिति के बारे में ज्यादा पता नहीं है। अगर वह खेल रहे होते तो मैं सीधे कह सकता था कि वह टीम इंडिया के पसंदीदा होते। लेकिन पंत की फिटनेस को लेकर सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। कोई नहीं जानता कि वर्ल्ड कप 2023 से पहले वह कितना फिट हैं। मुझे और कई लोगों को नहीं पता कि वह वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं। ऋषभ पंत सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर हैं।
इसके साथ ही श्रीकांत ने ईशान किशन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, ईशान किशन बहुत खतरनाक खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि ईशान किशन एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे। मुझे लगता है केएल राहुल जैसे खिलाड़ी को मध्यक्रम में होना चाहिए। वह शानदार रहेंगे। आपके पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है भारत में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता है।
यहां पढ़ें: शोएब अख्तर से लड़ाई के लिए मैं तैयार हूं- वीरेंद्र सहवाग ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिया बड़ा बयान