IPL शुरू होने से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, कप्तान एडन मार्करम पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL शुरू होने से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, कप्तान एडन मार्करम पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर!

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है।

Aiden Markaram (Photo Source: Twitter)
Aiden Markaram (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन अच्छे नहीं रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले केन विलियम्सन को रिलीज कर दिया था।

जिसके बाद चर्चा जोरों पर थी कि उनकी टीम का कप्तान कौन होगा? सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के लिए एडन मार्करम को कप्तान के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने हाल ही में  SA T20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को विजेता बनाया था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद खेमे के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। दरअसल कप्तान एडन मार्करम देरी से आईपीएल 2023 के लिए SRH के साथ जुड़ेंगे।

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे IPL के शुरूआती मुकाबले

आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ विदेशी खिलाड़ी देरी से लीग का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। जिनमें अधिकतर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। दरअसल साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के साथ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसके चलते 9 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को आईपीएल के पहले कुछ मैच छोड़ने होंगे।

भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से हर सीरीज सभी टीमों के लिए अहम है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि वह खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो-वनडे मैचों में भाग लेने की अनुमति दें। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए मंजूरी दे दी है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज के चलते सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जेनसेन जैसे खिलाड़ी पहले कुछ मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं लीग के अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो  एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एन्गिडी (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस), ट्रिस्टन स्टब्स (पंजाब किंग्स) और क्विंटन डिकॉक (लखनऊ सुपर जायंट्स) के खिलाड़ी आईपीएल 2023 के पहले कुछ मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

close whatsapp