रिपोर्ट्स: श्रीलंका में मौजूदा हालात के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी वहां का दौरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: श्रीलंका में मौजूदा हालात के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी वहां का दौरा

ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका दौरे का आगाज 7 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज से करना है।

Australia cricket team. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)
Australia cricket team. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)

श्रीलंका में इस समय राजनीतिक और आर्थिक हालात के चलते वहां पर काफी गंभीर हालात देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ताजा जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम का श्रीलंका दौरा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को वहां पर तीन टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि श्रीलंका में मौजूदा हालात को देखते हुए इस सीरीज को देरी से या फिर आगे स्थानांतरित किया जा सकता है। लेकिन अब दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से यह साफ कर दिया है कि सीरीज अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही खेली जाएगी। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे पहले 7 जून से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से श्रीलंका दौरे का आगाज करना है।

लेकिन श्रीलंका में आर्थिक हालात को देखते हुए जिसमें दवाई और ईंधन की कमी के चलते टी-20 और वनडे सीरीज के सभी मैच पहले दिन के समय खेले जाने थे। लेकिन श्रीलंका बोर्ड ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि यह सभी मुकाबले दिन और रात के समय होंगे। जिसको लेकर SLC की तरफ से कहा गया कि, शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसमें लिमिटेड ओवर्स सीरीज के मैच अपने तय समय के अनुसार आयोजित किए जायेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स टीम के कप्तान आरोन फिंच को श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली सीरीज को लेकर अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया जहां इस साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है, उसे उम्मीद है कि श्रीलंका दौरे के जरिए वह वहां के लोगों को इन कठिन हालात में थोड़ा से राहत देने की कोशिश करेगी।

फॉक्स क्रिकेट पर एलेक्स कैरी ने अपने बयान में कहा कि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा और उससे मिली जानकारी के बाद हम सभी इस दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिसके बाद हमें पूरी उम्मीद है कि हम श्रीलंका के लोगों के चेहरे पर अपने खेल के जरिए मुस्कान लाने का काम करेंगे।

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता का क्रिकबज पर छपे बयान में उन्होंने कहा कि, हम लगातार दोनों देशों की सरकार के संपर्क में हैं और हम शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम जल्द ही श्रीलंका के लिए रवाना होगी। जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हमारे लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

close whatsapp