ऋषभ पंत जल्द हो ठीक, इसलिए BCCI ने उठा सकती है बड़ा कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत जल्द हो ठीक, इसलिए BCCI ने उठा सकती है बड़ा कदम

इस समय ऋषभ पंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो पिछले साल दिसंबर महीने में एक कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी यही चाहता है कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर आए।

बता दें, इस समय ऋषभ पंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा भी हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत काफी अच्छी तरह से एक्सरसाइज कर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर महीने में ऋषभ पंत को कार हादसे में काफी चोट आई थी। वो दिल्ली से अपने घर वापस आ रहे थे जब उनके साथ यह दुर्घटना हुई। उन्हें पहले वहीं के एक लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में एडमिट किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया जहां उनका ट्रीटमेंट चला।

इस चोट की वजह से ऋषभ पंत ना तो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भाग ले पाए और ना ही वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल पाए। हालांकि तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो जाए ताकि वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग ले पाए।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी ऋषभ पंत का दे रहे साथ

चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ही है। श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह दोनों ही चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। ऋषभ पंत की बात की जाए तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण उनको काफी नजदीक से देख रहे हैं और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज वहां युवा क्रिकेटर के साथ भी ट्रेनिंग कैंप में काफी समय बिता रहे हैं।

यह तीनों ही खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं और उनका जल्द से जल्द ठीक हो ना सभी के लिए बेहद जरूरी है।

close whatsapp