IPL 2022: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! अहमदाबाद में किया जा सकता है आईपीएल के समापन समारोह का आयोजन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! अहमदाबाद में किया जा सकता है आईपीएल के समापन समारोह का आयोजन

अहमदाबाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल और क्वालीफायर-2 की मेजबानी करेगा।

Tata IPL Trophy (Image Source: Twitter)
Tata IPL Trophy (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन के समापन समारोह का आयोजन अहमदाबाद में करने की योजना बना रहा है। 2020 में कोविड -19 महामारी के आने के बाद से, फैंस आईपीएल (IPL) के उद्घाटन और समापन समारोह का लुफ्त नहीं उठा पाए हैं।

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ग्रुप चरण के मैचों का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।  इस बीच बड़ी खबर सामने आई हैं कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल (29 मई) और क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, वहीं क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फैंस को इस साल आईपीएल समापन समारोह देखने को मिल सकता है

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, लखनऊ ने भी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी के लिए दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया है, लेकिन पूरी संभावना है कि कोलकाता के  ईडन गार्डन्स को हरी झंडी मिलेगी।

इस बीच, एक सूत्र ने अहमदाबाद में आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में समापन समारोह आयोजित करने की योजना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा हैं कि बीसीसीआई (BCCI) द्वारा निर्णय की पुष्टि होने के बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनी हरकत में आ जाएगी। यह समापन समारोह 29 मई को खेले जाने वाले आईपीएल 2022 (IPL 2022) फाइनल के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित कराया जाएगा।

सूत्र ने स्पोर्ट्स तक को बताया: “हम इस साल समापन समारोह की चर्चा कर रहे हैं, फाइनल अहमदाबाद में है और हम आईपीएल के इस रंगीन समारोह को वापस लाना चाहते थे ताकि आप समापन समारोह देख सकें। विचार प्रक्रियाधीन है, हमें अभी इस पर अंतिम निर्णय लेना है, एक बार निर्णय हो जाने के बाद हम इसके लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नियुक्त करेंगे।”

close whatsapp