IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 16 करोड़ का चुना लगाने वाले बेन स्टोक्स की होगी टीम से छुट्टी
IPL 2023 में CSK के लिए सिर्फ दो मैच खेले थे बेन स्टोक्स।
अद्यतन - Nov 15, 2023 11:34 am

IPL 2024 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आगामी मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकता है। यह फैसला स्टोक्स के लिए एक खराब सीजन के बाद आया है, जिन्हें पिछली मिनी-नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा गया था लेकिन वो उस सीजन सिर्फ दो मैच खेले थे।
दरअसल अगले कुछ दिनों में अपने घुटने की सर्जरी करवाएंगे और उससे रिकवर होने में उन्हें दो महीने का समय लगेगा और इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ये कदम उठा सकती है। इसकी संभावना बेहद कम है कि स्टोक्स आईपीएल 2024 के लिए फिट हो पाएंगे।
बेन स्टोक्स की जगह अन्य प्लेयर्स को शामिल करेगी CSK
हालांकि सीएसके प्रबंधन ने सीधे तौर पर इंग्लिश ऑलराउंडर से संपर्क नहीं किया है। CSK के एक अधिकारी ने कहा, “अगर स्टोक्स उपलब्ध हो सकते हैं तो हम उन्हें रिलीज करने पर विचार नहीं करेंगे क्योंकि वह एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन अगर वह सीजन में नहीं आ सके तो हम उन्हें रिलीज कर देंगे। क्योंकि 16 करोड़ रुपये में हम अच्छे क्वालिटी प्लेयर्स खरीद सकते हैं।”
इस बीच खबर ये भी है कि, लगातार चोटिल होने की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) लॉकी फर्ग्युसन को रिलीज कर सकता है। केकेआर प्रबंधन कथित तौर पर उनके विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बीच खबर ये भी थी कि KKR शार्दुल ठाकुर को RCB के साथ ट्रेड करके हर्षल पटेल को अपने टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन इन सभी खबरों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब पूरा क्रिकेट जगत उत्सुकता के साथ खबरों का इंतजार कर रहा है क्योंकि टीमें आगामी सीजन के लिए रणनीति बना रही हैं। आईपीएल 2024 23 मार्च 2024 से शुरू होने जा रहा है और यह 29 मई 2024 तक चलेगा। बीसीसी जल्द ही आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल जारी करेगा।