महिला IPL को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, इसको लेकर पढ़ें पूरी खबर
मौजूदा 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी में से 6 ने महिला IPL फ्रेंचाइजी को खरीदने में रुचि दिखाई है।
अद्यतन - Oct 19, 2022 6:23 pm

महिला IPL, टीमों को अंतिम रूप देने के लिए खुली बोली प्रक्रिया अपना सकता है जबकि खिलाड़ियों के चयन के लिए मसौदा प्रणाली लागू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की माने तो, इस शानदार टूर्नामेंट का पहला सत्र अगले साल मार्च महीने से शुरू हो सकता है और कुल 5 टीमों के बीच 60 खिलाड़ियों की बोली लगाई जा सकती है।
बता दें, टीम नीलामी को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि मौजूदा 10 IPL फ्रेंचाइजियों में से 6 ने महिला IPL फ्रेंचाइजी को खरीदने में रुचि दिखाई है। हालांकि सभी को खुली बोली से गुजरना होगा। टीम की नीलामी इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है।
क्रिकबज के मुताबिक, BCCI फ्रेंचाइजी बेचने के विकल्प में है। जोन के हिसाब से बात की जाए तो: उत्तर (धर्मशाला/जम्मू), दक्षिण (कोच्चि/विजयवाड़ा), मध्य (इंदौर/नागपुर/रायपुर), पूर्व (रांची/कटक), पूर्वोत्तर (गुवाहाटी) और पश्चिम (पुणे/राजकोट) में से टीमों को चुना जाएगा।
महिला IPL हर साल 2 जगहों पर खेला जाएगा
इससे पहले BCCI ने कहा था कि टूर्नामेंट में दो बार 5 टीमें एक दूसरे से खेलेंगी और पहले चरण में कुल मिलाकर 20 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
BCCI ने महिला IPL को लेकर मैदानों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि कुल 2 मैदानों पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे। अब देखना यह होगा कि यह बोर्ड किन दो जगहों की पुष्टि करती है।
बता दें, 18 अक्टूबर को BCCI की आम वार्षिक बैठक हुई जिसमें सौरव गांगुली की जगह 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद संभाला। उनके अलावा राजीव शुक्ला ने उपाध्यक्ष का अपना पद बरकरार रखा है। यहां तक कि जय शाह भी BCCI सचिव बने रहेंगे।
देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव और आशीष शेलार कोषाध्यक्ष होंगे। इस बीच पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डालमिया को इंडियन प्रीमियर लीग संचालन परिषद का प्रतिनिधि चुना गया है। तमाम महिला खिलाड़ी इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है।