शिखर धवन को सता रही है टीम इंडिया की याद, WTC 2023 फाइनल देखने पहुंचे गए इंग्लैंड
शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
अद्यतन - जून 8, 2023 2:12 अपराह्न

एक समय था जब शिखर धवन टीम इंडिया के अहम हिस्सा थे, जहां ये खिलाड़ी टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलता था और तीनों ही प्रारूप में धवन ने टीम इंडिया के लिए खेला है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है, धवन टीम इंडिया का काफी समय से हिस्सा नहीं हैं। दूसरी ओर गब्बर की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है।
इस साल शिखर धवन ने की थी पंजाब टीम की कप्तानी
वहीं इस साल IPL के लिए पंजाब टीम ने फिर अपना कप्तान बदला था, जहां इस बार टीम की कप्तानी गब्बर यानी की शिखर धवन ने की थी। लेकिन उसका कोई ज्यादा खास असर देखने को मिला नहीं और टीम फिर से इस साल भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।
इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ क्या कर रहे हैं शिखर धवन?
*शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इंग्लैंड पहुंचे धवन देखने गए थे WTC 2023 फाइनल का पहला दिन।
*इस दौरान उनके साथ मौजूद थे क्रिस गेल और कपिल देव भी।
*टीम इंडिया के कई प्रमुख मैच देखने स्टेडियम जाते हैं गब्बर।
शिखर धवन ने गेल के साथ कुछ तस्वीरें की पोस्ट
टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे गब्बर?
बतौर ओपनर टीम इंडिया से खेलने वाले शिखर धवन ने इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, गब्बर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था और आखिरी टेस्ट 2018 में तो आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच 2021 में।