जन्मदिन के नाम पर ईशान किशन ने की युजी चहल के साथ बदतमीजी, वायरल वीडियो ने खोली पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जन्मदिन के नाम पर ईशान किशन ने की युजी चहल के साथ बदतमीजी, वायरल वीडियो ने खोली पोल

सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने एक इंस्टा स्टोरी की है शेयर।

Ishan Kishan And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

कल टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल का जन्मदिन था, जहां इस खास मौके पर चहल को साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई थी। दूसरी ओर वनडे सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाज वेस्टइंडीज पहुंच चुका है, इस दौरान चहल के साथ जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हो गया। जिसे देख आपको भी शायद गुस्सा आ जाएगा और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

युजी चहल की वाइफ ने भी खास पोस्ट किया था शेयर

युजी चहल के जन्मदिन पर उनकी वाइफ यानी की धनश्री वर्मा ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया था, जिसमें धनश्री ने चहल के साथ की कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की थी। साथ ही उन्होंने युजी की तारीफ करते हुए उन्हें रब का बंदा बताया था, जिसके बाद दोनों का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

ईशान किशन ने सीनियर युजी चहल के साथ की घटिया हरकत!

*सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने एक इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में चहल को मुंह पर लगाया जा रहा है केक।
*जहां ये केक चहल के मुंह पर ईशान किशन लगाते हुए नजर आए।
*काफी बार मना करने के बाद भी नहीं रुके ईशान, गुस्से में दिखे युजी।

स्पिनर के साथ जन्मदिन पर हुआ कुछ ऐसा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

साथ ही कुलदीप का पोस्ट भी हुआ था वायरल

टीम इंडिया में कुलदीप यादव और युजी चहल की जोड़ी कुलचा नाम से मशहूर है, इसी कड़ी में कुलदीप यादव ने भी चहल के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने चहल के लिए काफी प्यार भरा कैप्शन लिखा था और 2 तस्वीरें शेयर की थी, वहीं इस पोस्ट पर युजी की वाइफ ने भी दिल वाला इमोजी बनाया था। लंबे समय बाद ये दोनों खिलाड़ी साथ में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां ये कुलचा जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुनी गई है।

एक नजर कुलचा के उस वायरल पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp