क्या इयान बेल होंगे इंग्लैंड के नए चयनकर्ता? राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका पर ECB जल्द लेगा अहम फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या इयान बेल होंगे इंग्लैंड के नए चयनकर्ता? राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका पर ECB जल्द लेगा अहम फैसला

इयान बेल ने साल 2015 में संन्यास लेने से पहले 118 टेस्ट और 161 वनडे मैचों में इंग्लैंड प्रतिनिधित्व किया।

Ian Bell. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Ian Bell. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल कथित तौर पर पुरुष क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका के लिए शीर्ष दावेदार के रूप में उभरे हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पिछले साल राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद को विवादास्पद रूप से समाप्त कर दिया था, जिसके बाद इस भूमिका को इंग्लैंड क्रिकेट टीम पूर्व मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने निभाई।

चूंकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम में काफी बदलाव किए जा चुके हैं – टेस्ट कप्तान और कोच क्रमशः बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम हैं, जबकि रॉब की टीम के नए प्रबंध निदेशक हैं, अब खबरें आ रही हैं कि बहुत जल्द राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद को फिर से पुनर्स्थापित किया जा सकता है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बहाल होगी राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रॉब की राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका को फिर से पुनर्स्थापित करना चाहते हैं, और इस पद के लिए इयान बेल पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कोचिंग टीम की तरह टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की भूमिकाओं के लिए भी अलग-अलग व्यक्तियों को नियुक्त करने की योजना बना रहा है।

इंग्लैंड के पूर्व प्रबंध निदेशक एश्ले जाइल्स ने अपने कार्यकाल के दौरान पिछले साल टीम की चयन प्रक्रिया को पुनर्गठित करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका को समाप्त कर दिया था। उस समय  एड स्मिथ इस पद को संभाल रहे थे, और फिर बाद में क्रिस सिल्वरवुड ने मुख्य कोच के साथ-साथ चयनकर्ता की भी जिम्मेदारी संभाली।

आपको बता दें, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम वर्तमान में टेस्ट टीम के मुख्य कोच हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के पूर्व कोच मैथ्यू मॉट इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के वर्तमान मुख्य कोच हैं। इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और रॉब की दोनों एक-साथ क्रिकेट खेल चुके हैं, और उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

close whatsapp