ICC को अभी तक वर्ल्ड कप में भाग लेने पर PCB से कोई भी आश्वासन नहीं मिला है- रिपोर्ट्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC को अभी तक वर्ल्ड कप में भाग लेने पर PCB से कोई भी आश्वासन नहीं मिला है- रिपोर्ट्स 

रिपोर्ट्स् की माने तो वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का सामना नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। 

ICC and PCB (Image Credit- Twitter)
ICC and PCB (Image Credit- Twitter)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर कोई भी आश्वासन नहीं मिला है। गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप 2023 के होस्टिंग राइट्स को लेकर मनमुटाव चल रहा है। बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह कह चुके हैं कि भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। साथ ही इस मसले पर बीसीसीआई को श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से भी समर्थन मिला है और इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि एशिया कप को पाकिस्तान के बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।

इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी चीफ नजम सेठी द्वारा पेश किया गया हाईब्रिड माॅडल को भी मानने से इनकार कर दिया है। तो वहीं एशिया कप को लेकर रस्साकस्सी के बीच पाकिस्तान ने आगामी वर्ल्ड में भाग लेने को लेकर, अभी तक कोई भी लिखित जानकारी आईसीसी को नहीं सौंपी हैं।

आईसीसी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को नाम ना छापने की शर्त पर कहा- भारत का पाकिस्तान आना और पाकिस्तान का भारत जाना बीसीसीआई या पीसीबी पर निर्भर नहीं है।

इसलिए, पीसीबी वर्ल्ड कप में भाग लेने के बारे में आईसीसी को अभी तक कोई आश्वासन नहीं दे सका है। ये पाकिस्तान सरकार है जो पीसीबी को ये अनुमति देगी, ऐसा ही ठीक बीसीसीआई के साथ भी है। यह केवल सरकार के मंजूरी के अधीन है।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से शुरू हो जाएगा। तो वहीं भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो-दो हाथ करते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp