आयरलैंड सीरीज में खेलने वाली भारतीय टीम ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी टी-20 सीरीज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड सीरीज में खेलने वाली भारतीय टीम ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी टी-20 सीरीज!

इंग्लैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज 7 जुलाई से खेला जाएगा।

Umran Malik. (Photo By Sam Barnes/Sportsfile via Getty Images)
Umran Malik. (Photo By Sam Barnes/Sportsfile via Getty Images)

भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो टी-20 मुकाबलों की सीरीज में दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया। भारतीय टीम ने दोनों ही मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज में युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपना डेब्यू भी किया था।

भारतीय टेस्ट टीम 1 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले आखिरी पुनर्निर्धारित टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। यह मुकाबला 1 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगा। इस टेस्ट मुकाबले के बाद भारतीय टीम को 3 टी-20 और तीन वनडे मुकाबले भी खेलने है।

इसी के साथ चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने कथित तौर पर फैसला किया है कि आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जिन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया था वही टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेल सकती है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से एक सूत्र ने बताया है कि, ‘टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को 3 दिन का रिकवरी पीरियड दिया जाएगा और उसके बाद दूसरे टी-20 के लिए टीम का चयन किया जाएगा। दूसरा टी-20 मुकाबला 9 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। सूत्र ने आगे कहा कि, ‘जिस टीम को आयरलैंड दौरे पर भेजा गया था वही टीम पहले टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड जाएगी और दूसरे टी-20 के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को चुना जाएगा।’

इंडिया को 2 टी-20 वार्म अप मुकाबले भी खेलने हैं

बता दें, भारत को 1 जलाई और 3 जुलाई को दो वाॅर्म अप मुकाबले खेलने है। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेल रही होगी। भारत की टी-20 टीम डर्बीशायर और नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ वाॅर्म-अप मुकाबले खेलेगी।

टीम के सभी दिग्गज और युवा खिलाड़ियों को इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि कुछ महीने बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने वाला है और चयनकर्ताओं की नजर इस दौरे पर जरूर रहेगी। बता दें, आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

close whatsapp