टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं मैथ्यू वेड! पढ़िए पूरी खबर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस साल मैथ्यू वेड को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है।
अद्यतन - सितम्बर 27, 2022 4:18 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कथित तौर पर 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस साल की शुरुआत में मैथ्यू वेड को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है, हालांकि वह 12 T20I मैच खेलने के बाद लगभग $350,000 पाने के हकदार होंगे।
इस बीच, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर वर्तमान कप्तान आरोन फिंच चोटिल हो जाते हैं, या फिर उनके फॉर्म में आगे और गिरावट आती हैं, तो मैथ्यू वेड आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की पहली पसंद हो सकते हैं।
मैथ्यू वेड को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न होते हुए भी मिल सकती है ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज को कथित तौर पर बैकअप कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, जबकि डेविड वार्नर का नाम वनडे टीम की कप्तानी के लिए सामने आ रहा है। वेड को पहली बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने के लिए साल 2020 में चुना गया था, जब आरोन फिंच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ एक T20I मैच से चूक गए थे, लेकिन कथित तौर पर उनके खराब अनुशासनात्मक रिकॉर्ड के कारण वह उस मौके से चूक गए थे।
हालांकि, अब खबरे आ रही हैं कि मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिए एक प्रमुख दावेदार होंगे, अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद आरोन फिंच के विकल्प की तलाश करता है। अगर फिंच किसी कारणवश उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वेड को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का मौका दिया जा सकता है, और यह मौका टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी दिया जा सकता है।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के निदेशक अगले महीने अक्टूबर में अपनी अगली बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के उम्मीदवारों पर विचार करेंगे।