एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में हो सकती है मोईन अली की एंट्री, वापस ले सकते हैं संन्यास
जैक लीच की जगह इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर मोईन अली को मौका मिल सकता है।
अद्यतन - Jun 6, 2023 5:38 pm

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जल्द ही एशेज सीरीज खेली जाएगी। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 16 जून से खेला जाना है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। वहीं दोनों ही टीमें इस सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।
हालांकि इससे पहले ही इंग्लैंड की टीम की समस्या बढ़ गई है। दरअसल इस टीम के खिलाड़ी जैक लीच चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। साथ ही एशेज सीरीज के कुछ मैचों का भी वह हिस्सा नहीं हो सकते हैं। बता दें आयरलैंड के ख़िआलफ हुए मैच में वह चोटिल हो गए थे।
तीन साल बाद हो सकती है मोईन अली की टीम में वापसी
वहीं अब जैक लीच की जगह इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर मोइन अली को मौका मिल सकता है। दरअसल इन दिनों वह काफी अच्छे फॉर्म में भी हैं।, उन्होंने आईपीएल में अच्छा परफॉर्म किया था। हालांकि मोइन अली को टीम में शामिल करने को लेकर अभी संशय बना हुआ है क्योंकि इस टीम के पास कई विकल्प मौजूद हैं।
बता दें लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स या रेहान अहमद आदि भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। वहीं SKY Sports की मानें तो इंग्लैंड की टीम मोइन अली की उपलब्धता को लेकर बातचीत कर रही। बता दें साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की और उस दौरान मोइन अली इस टीम के हिस्सा थे। हालांकि उन्होंने साल 2021 में क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी लेकिन एक बार फिर उनकी वापसी इंग्लैंड की टीम में हो सकती है, जिसको लेकर बातचीत जारी है।
बता दें मोइन अली ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलें। इस सीजन उन्होंने CSK की टीम को बल्ले और गेंद से योगदान दिया। वहीं इस सीजन उनकी टीम आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। बता दें इंग्लैंड अब एशेज सीरीज के लिए उनकी वापसी टीम में चाहती है।