T20 WC में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने अधिक पैसे की मांग की: रिपोर्ट्स 

T20 WC में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने अधिक पैसे की मांग की: रिपोर्ट्स 

आईसीसी के आला अधिकारियों ने सोमवार को पीसीबी और बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकात की

ICC and PCB (Image Credit- Twitter X)
ICC and PCB (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दो सदस्यों ने सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीसीबी के उस फैसले के लिए हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।

बता दें कि इस मीटिंग में बीसीबी भी एक पक्ष है क्योंकि आईसीसी द्वारा बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को खारिज करने और भारतीय स्थानों से अपने निर्धारित मैचों को स्थानांतरित करने के अनुरोध के बाद पीसीबी ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

तो वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी ने आईसीसी के आला अधिकारियों से मुलाकात के बाद, भारत के खिलाफ अपने मैच में रिवन्यू शेयर में बढोत्तरी की मांग की है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली है कि पाकिस्तान ने पहले भारत से खेलने से मना किया था, तो अब वह भारत के खिलाफ मुकाबले में रिवन्यू शेयर बढ़ाने की मांग क्यों कर रहा है?

इस मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस पूरे मामले पर अगर क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पीसीबी ने आईसीसी के सामने एक असामान्य मांग रखी है ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू हो सके। जानकारी के लिए बता दें कि द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना पूरी तरह से दोनों संबंधित क्रिकेट बोर्डों का निर्णय होता है, और आईसीसी को किसी भी प्रारूप की श्रृंखला/दौरे में किसी भी दो क्रिकेटिंग देशों को भाग लेने की अनुमति देने या न देने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए, क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था द्वारा पीसीबी की इस मांग पर विचार किए जाने की संभावना नहीं है।

इससे पहले रविवार को द डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईसीसी के पास बांग्लादेश को मुआवजे के तौर पर देने के लिए कुछ भी नहीं है, सिवाय इसके कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बांग्लादेश को आईसीसी की कमाई में से पूरा हिस्सा मिले।

इसके अलावा, आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह अपने मामले को आईसीसी मध्यस्थता समिति के समक्ष रखे या आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान इसे उठाए और भारत-पाकिस्तान मैच का बायकाॅट तुरंत खत्म करे, क्योंकि यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।

close whatsapp