रिपोर्ट: SLC के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है PCB, वनडे सीरीज के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: SLC के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है PCB, वनडे सीरीज के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया

एशिया कप 2023 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद के सामने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था।

PCB and SLC (Pic Source-Twitter)
PCB and SLC (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट द्वारा मिले वनडे सीरीज के प्रस्ताव को मना कर दिया है। उन्होंने ऐसा तब किया जब श्रीलंका क्रिकेट ने एशिया कप 2023 की मेजबानी करने का ऑफर दिया।

बता दें, एशिया कप 2023 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद के सामने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। श्रीलंका क्रिकेट ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तब से ही दोनों बोर्ड के बीच में चीजें सही नहीं चल रही हैं। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने वनडे सीरीज का प्रस्ताव रखा था।

हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को मना कर दिया।

नजम सेठी इस बात से काफी दुखी है कि चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही है: PCB सूत्र

द हिंदू के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा कि, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट के बीच में चीजें सही नहीं चल रही है और इसी वजह से PCB ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के प्रस्ताव को मना कर दिया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि श्रीलंकाई बोर्ड एशिया कप को सितंबर में होस्ट करने के इच्छुक है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पहले एशिया कप 2023 की मेजबानी दी गई है।’

PCB सूत्र ने आगे कहा कि, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी इस बात से बहुत ही दुखी है कि चीजें उनके पक्ष में नहीं जा रही है और बांग्लादेश और अफगानिस्तान बोर्ड भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पक्ष ले रहे हैं। नजम सेठी सिर्फ यही चाहते हैं कि भले ही भारत के मुकाबले एशिया कप 2023 में दूसरे वेन्यू में खेले जाए लेकिन बाकी बोर्ड तो अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेले।’

close whatsapp