पहले यश दयाल ने रोहित को किया शानदार गेंद पर बोल्ड, फिर गेंदबाज ने लिया हिटमैन का ऑटोग्राफ
यश दयाल ने शानदार गेंद पर किया था रोहित को बोल्ड।
अद्यतन - अप्रैल 8, 2025 1:54 अपराह्न

रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस टीम के लिए आफत बनते जा रहे हैं, जहां हिटमैन लगातार 22 गज पर अपने बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। वहीं उनका विकेट लेना किसी भी युवा गेंदबाज के लिए बड़ी बात होती है, अब RCB के खिलाफ भी हिटमैन युवा गेंदबाज का शिकार हुए थे और उसी गेंदबाज ने रोहित को लेकर खास पोस्ट शेयर किया है।
RCB के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए रोहित शर्मा
IPL 2025 में रोहित शर्मा लगातार बल्लेबाजी में फ्लॉप हो रहे हैं, ऐसा ही कुछ RCB के खिलाफ देखने को मिला था। जहां रोहित हर बार की तरह इस बार भी ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन 9 गेंदों पर 17 रन बनाकर हिटमैन आउट हो गए और उनके आउट होते स्टेडियम में मौजूद फैन्स शांत हो गए थे। वैसे रोहित ने इस सीजन 4 मैच खेले हैं और उन सभी मैचों को मिला कर सिर्फ 38 रन ही बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने खास गिफ्ट दिया यश दयाल को
*MI के खिलाफ हुए मैच में यश दयाल ने शानदार गेंद पर किया था रोहित को बोल्ड।
*मैच के बाद यश दयाल ने इंस्टा पर रोहित शर्मा के साथ खास तस्वीरें शेयर की थी।
*वहीं दूसरी तस्वीर गेंदबाज की जर्सी की थी,जर्सी पर रोहित ने दिया था ऑटोग्राफ।
*कैप्शन लिखा-बहुत ही आभारी और अविस्मरणीय क्षण रोहित भईया के साथ।
रोहित शर्मा के लिए खास पोस्ट शेयर किया यश दयाल ने
यश दयाल ने कुछ ऐसे आउट किया था हिटमैन को
बतौर कप्तान उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हार्दिक पांड्या
साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI का कप्तान बनाया गया था, लेकिन हार्दिक टीम और फैन्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। साल 2024 में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई टीम ने हद से ज्यादा घटिया प्रदर्शन किया, अब ऐसा ही कुछ प्रदर्शन टीम का इस सीजन भी देखने को मिल रहा है। साथ ही इस सीजन भी टीम का प्लेऑफ में जाना मुश्किल लग रहा है और टीम के कई स्टार खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।