रिपोर्ट्स: रवींद्र जडेजा को मिला एमएस धोनी का साथ, IPL के अगले सत्र में भी CSK से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट्स: रवींद्र जडेजा को मिला एमएस धोनी का साथ, IPL के अगले सत्र में भी CSK से खेलते हुए आएंगे नजर

धोनी के मुताबिक जडेजा का कोई भी विकल्प नहीं है और वो उन्हें इसी टीम में वापस देखना चाहते हैं।

Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा घुटने की सर्जरी के चलते टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में नहीं खेल पाए। पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि भारतीय ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी से बाहर हो जाएंगे लेकिन अब इसको लेकर एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो जडेजा IPL के अगले सत्र में भी CSK से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2022 में रविंद्र जडेजा को धोनी की जगह CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। टीम की लगातार हार के बाद जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी। हालांकि टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी खराब रहा। इस शानदार टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि फ्रेंचाइजी और भारतीय ऑलराउंडर के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बता दें, CSK फ्रेंचाइजी की ओर से जडेजा ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई है।

ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फ्रेंचाइजी से कहा है कि उन्हें किसी भी हाल में जडेजा को रिटेन करना होगा। धोनी के मुताबिक जडेजा का कोई भी विकल्प नहीं है और वो उन्हें इसी टीम में वापस देखना चाहते हैं।

CSK से संबंधित सभी पोस्ट को जडेजा ने किया डिलीट

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा पिछले सत्र में इस बात से खुश नहीं थे कि फ्रेंचाइजी कप्तानी पद को बहुत ही अलग तरह से संभाल रही है। हालांकि स्टार ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन वो अभी भी फ्रेंचाइजी से खुश बिल्कुल भी नहीं है।

ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें अक्षर पटेल के साथ ट्रेड करने को देख रही है। अक्षर पटेल ने इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेला था। हालांकि CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि जडेजा अभी भी अपने क्लब के साथ ही रहे।

रवींद्र जडेजा के IPL प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 210 मुकाबले खेले हैं जिसमें 26.62 के औसत और 127.65 के स्ट्राइक रेट से 2502 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने 30.79 के औसत और 7.61 की इकोनामी से 132 विकेट झटके हैं।

close whatsapp