रिपोर्ट: चोटिल ऋषभ पंत का जर्सी नंबर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी या कैंप पर लिखा जाएगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: चोटिल ऋषभ पंत का जर्सी नंबर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी या कैंप पर लिखा जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है।

Ricky Ponting and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Ricky Ponting and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल वो अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह से उभरे नहीं है। पिछले साल दिसंबर महीने में एक कार दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई थी। उनको अभी पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा और समय लगेगा।

इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि ऋषभ पंत की जर्सी नंबर 17, हर खिलाड़ी की नई दिल्ली कैपिटल्स जर्सी में या दिल्ली कैपिटल्स की कैप पर लिखा होगा जो वो आगामी टूर्नामेंट में पहनकर खेलेंगे।

ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी

हाल ही में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने इस बात की घोषणा की थी कि ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम के उपकप्तान होंगे।

अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार भी IPL ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। हालांकि आगामी सत्र में वो इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे। 2022 सीजन की बात की जाए तो टीम ने 14 अंक हासिल किए थे और अंक तालिका में वो 5वें पायदान पर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को जीत के साथ शुरू करना चाहेगी।

IPL 2023 के लिए यह रही दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), एनरिच नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव , प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रूसो

close whatsapp