क्या भारत की टी-20 टीम से विराट कोहली की छुट्टी होने वाली है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या भारत की टी-20 टीम से विराट कोहली की छुट्टी होने वाली है?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका।

Virat Kohli and Rohit Sharma (Photo source: Instagram)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Photo source: Instagram)

आईपीएल 2022 के समापन के बाद पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत का दौरा करेगी। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी  भारतीय टीम  ऐलान दो हिस्सों में करेगी, जिसमें एक टीम में वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे जो इंग्लैंड का दौरा करेंगे और घर में प्रोटियाज का सामना करने के लिए दूसरी टीम होगी। यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा पिछले साल चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए और दूसरा श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया था।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड दौरे के लिए भेजा जाएगा, जबकि कुछ अनुभवी टीम और कुछ युवा खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की घरेलू के लिए तैयार किया जाएगा, जो 9 जून से शुरू होने वाली है।

इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका

इस बीच, आईपीएल 2022 में जिन युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन सभी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि शिखर धवन कप्तान के रूप में वापसी कर सकते हैं, जबकि तिलक वर्मा, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा और अवेश खान जैसे युवा खिलाड़ी को देश के लिए प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक भी टीम में वापसी कर सकते हैं।

जबकि सभी सीनियर खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर भेजा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि जो खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में होंगे उन सभी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज के लिए डबलिन भेजा जा सकता है, जो 26 और 28 जून को खेली जाएगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) 1 से 5 जुलाई तक बर्मिंघम में होने वाले पुनर्निर्धारित टेस्ट के शुरू होने से पहले एक अभ्यास मैच आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

इस बीच, अजिंक्य रहाणे हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं। रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोट लगा था। चोटिल होने के कारण वो आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों से भी बाहर हो गए हैं।

close whatsapp