1000 करोड़ के पार हुई विराट कोहली की नेटवर्थ!! एक क्लिक में जानिए क्या है स्टार क्रिकेटर की कमाई का सोर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

1000 करोड़ के पार हुई विराट कोहली की नेटवर्थ!! एक क्लिक में जानिए क्या है स्टार क्रिकेटर की कमाई का सोर्स

विराट कोहली जल्द ही टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर एक्शन में नजर आएंगे।

Virat Kohli. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli. (Image Source: Instagram)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली के कारनामे केवल मैदान तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसके बदौलत वह एक ग्लोबल आइकन बनकर उभरे हैं।

इस बीच, क्रिकेट के मैदान में कोहली की सफलता ने उनकी शोहरत में चार चांद लगा दिए हैं। दरअसल, बेंगलुरु की ट्रेडिंग और निवेश कंपनी स्टॉकग्रो ने दावा किया है कि विराट कोहली अपनी अनुमानित कुल संपत्ति 1050 करोड़ रुपये के साथ दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक बन गए हैं। इस कथित संपत्ति के साथ भारत के पूर्व कप्तान वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में सबसे अमीर क्रिकेटर है।

विराट कोहली कुल अनुमानित 1050 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं

आपको बता दें, कोहली टीम इंडिया के साथ अपने “A+” कॉन्ट्रैक्ट से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं। प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए उनकी मैच फीस 15 लाख रुपये, एक ODI मैच के लिए 6 लाख रुपये और एक T20I मैच के लिए 3 लाख रुपये है। इसके अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कॉन्ट्रैक्ट से सालाना 15 करोड़ रुपये कमाते हैं।

वहीं दूसरी ओर, विराट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट का क्रमशः 8.9 करोड़ रुपये और 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। आपको बता दें, कोहली हाल ही में इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले एशियाई बने हैं। पूर्व भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर फुटबॉल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं।

इस बीच, विराट कोहली के दो घर हैं, जहां मुंबई के घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये आंकी गई है, वहीं उनके गुड़गांव के घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। इस बीच, वह 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों के भी मालिक हैं। उनकी लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन अलग हैं।

वहीं, कई प्रसिद्ध कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर होने के अलावा, कोहली खुद कई ब्रांडों के मालिक हैं और उन्होंने कई भारतीय स्टार्ट-अप्स में भारी निवेश किया है। इन सब के अलावा, विराट कोहली इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक प्रो-रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं।

close whatsapp