भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2022 मुकाबले की ब्लैक में टिकट खरीदने वालों को जारी की गई चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2022 मुकाबले की ब्लैक में टिकट खरीदने वालों को जारी की गई चेतावनी

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच में 28 अगस्त को दुबई के मैदान में मुकाबला खेला जाएगा।

India vs Pakistan in 2021 T20 World Cup (Photo Source: Twitter)
India vs Pakistan in 2021 T20 World Cup (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त को होगी जिसमें पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच में खेला जाएगा। इसके बाद 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच में दुबई के मैदान पर भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसका सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही टीमों के बीच में पिछली भिड़ंत इस मैदान पर पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगी और इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने एकतरफा 10 विकेट से दर्ज की थी।

इस मैच की टिकट बिक्री को लेकर भी उत्साह साफतौर पर फैंस के बीच में देखने को मिल रहा है। जिसमें दुबई में मैच होने की वजह से वहां पर मौजूद भारतीय और पाकिस्तानी फैंस टिकट खरीदने के लिए खासा उत्साह दिखा रहे हैं। जिसके चलते मैच की कम दामों की मैच टिकट के पहले बैच को खत्म होने में अधिक समय नहीं लगा।

अब इस का उत्साह इस कदर है कि कुछ क्रिकेट फैंस इन टिकट को ऊंचे दामों पर भी बेचने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें कुछ फैंस इस मैच की टिकट को खरीदने के बाद अब फिर से इनको काफी महंगे दाम पर बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

निजी लाभ के लिए फैंस इस मैच की टिकट को रीसेल कर रहे

इस एशिया कप के मैचों की टिकट बिक्री को लेकर प्लेटिनम लिस्ट ने साफतौर पर अब एक चेतावनी को जारी कर दिया है, जिसमें रीसेल के तहत खरीदी गई टिकट को स्वाभाविक तौर पर रद्द कर दिया जाएगा और इससे वह लोग स्टैंड में जाकर मैच का लुत्फ नहीं उठा पायेंगे जो इनको ब्लैक में खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा प्लेटिनम लिस्ट ने यह भी बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार इस तरह से टिकट बिक्री करना अपराध की श्रेणी में आता है।

प्लेटिनम लिस्ट का खलीज टाइम्स में छपे बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि, हम ग्राहकों को यह सलाह देना चाहते हैं कि वह प्लेटिनम लिस्ट में जहां पर टिकट की बिक्री की जा रही है वहां से खरीदें ना कि किसी ऐसी वेबसाइट जो इनको फिर से बेचने की कोशिश कर रही क्योंकि इससे उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति ने एक से ज्यादा एक इवेंट की टिकट को खरीदा है तो उन्हें साथ में ही उसी समय प्रवेश करना होगा नहीं तो उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

close whatsapp