जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह, ट्विटर पर फैंस ने जताई अपनी नाराजगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह, ट्विटर पर फैंस ने जताई अपनी नाराजगी

पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज आज शुरू हो गई है। पहला मुकाबला मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह है कि इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं।

बता दें, पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से तीन तेज गेंदबाज खेल रहे हैं। हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को तेज गेंदबाजी विकल्प में शामिल किया गया है, वहीं हार्दिक पांड्या भी उनका भरपूर साथ देंगे। जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग XI में जगह दी है।

इस प्लेइंग XI में जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है जिसके बाद तमाम प्रशंसक इस बात से काफी नाराज हैं। इन तमाम प्रशंसकों ने अपनी भड़ास ट्विटर के जरिए निकाली। बता दें, चोट से ठीक होने के बाद जसप्रीत बुमराह की ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में वापसी हुई है। यही नहीं उन्हें ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी भारतीय दल में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय प्लेइंग XI में जसप्रीत बुमराह को नहीं मिली जगह

पीठ में लगी चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को एशिया कप 2022 टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि दोनों खिलाड़ी बैंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में सफल रिहैबिलिटेशन से गुजरे और पूरी तरह से फिटनेस हासिल की।

जहां एक तरफ हर्षल पटेल को पहले टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में जगह दी गई वहीं बुमराह को इस मुकाबले में भी आराम दिया गया है। हालांकि रोहित शर्मा ने ऐसा संकेत दिया है कि भारतीय तेज गेंदबाज दूसरे और तीसरे टी-20 मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में नहीं किया गया शामिल, लोगों ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Akky_71/status/1572212575936385024?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572212575936385024%7Ctwgr%5E7237f4625b52cb33dcc7b92ce89e9a7c19d90dfd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpace-spearhead-jasprit-bumrah-excluded-from-indias-playing-xi-for-the-first-t20i-against-australia%2F

https://twitter.com/Srinet01/status/1572212031692087298?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572212031692087298%7Ctwgr%5E7237f4625b52cb33dcc7b92ce89e9a7c19d90dfd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpace-spearhead-jasprit-bumrah-excluded-from-indias-playing-xi-for-the-first-t20i-against-australia%2F

https://twitter.com/Sarvesh24393340/status/1572211186187505664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1572211186187505664%7Ctwgr%5E7237f4625b52cb33dcc7b92ce89e9a7c19d90dfd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpace-spearhead-jasprit-bumrah-excluded-from-indias-playing-xi-for-the-first-t20i-against-australia%2F

ये रही भारतीय टीम पहले टी-20 मुकाबले के लिए:

रोहित शर्मा, केएल राहुल , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

close whatsapp