बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, ऋचा घोष की जगह इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, ऋचा घोष की जगह इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह

भारतीय महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष बांग्लादेश दौरे का हिस्सा नहीं होंगी, उनकी जगह यास्तिका भाटिया और अनकैप्ड खिलाड़ी उमा छेत्री होंगी।

Richa Ghosh (Photo Source: Twitter)
Richa Ghosh (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। बता दें इस दौरे की शुरुआत मीरपुर में 9 जुलाई यानी इस महीने से ही होगी, जो 22 जुलाई तक खेली जाएगी। बांग्लादेश के खिलाफ इस  सीरीज में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी। इस दौरे के लिए स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

वहीं इन सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है तो वहीं कई नए और अनकैप्ड खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा होंगी। बता दें भारतीय महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष बांग्लादेश दौरे का हिस्सा नहीं होंगी।

दरअसल उन्हें इस दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वहीं उनकी जगह यास्तिका भाटिया और अनकैप्ड खिलाड़ी उमा छेत्री को मौका दिया गया है। बता दें उमा छेत्री हाल ही में खेले गए महिला इमर्जिंग कप टीम का हिस्सा रही थीं।

ऋचा घोष की जगह उमा छेत्री को मिली टीम में जगह 

ऋचा घोष के अलावा रेणुका सिंह भी टीम का हिस्सा नहीं होंगी। दरअसल सेलेक्टर्स ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दिया है। बता दें मिन्नू मणि जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है।

वहीं अनुषा बरेड्डी और राशि कनौजिया भी इस दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही मोनिका पटेल भी भारतीय टीम के लिए खेलती नजर आएंगी। बता दें उन्होंने साल 2021 में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI मैच में भारत के लिए खेला था।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत की T20I टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया, उमा छेत्री, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज,  हरलीन देओल, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, एस, मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बरेड्डी, मिन्नू मणि

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया , पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बरेड्डी, स्नेह राणा

यहां पढ़ें : Ashes 2023: क्या इस टीम के साथ हेडिंग्ले टेस्ट जीत पाएगा इंग्लैंड? 15-सदस्यीय टीम का हिस्सा है एक चोटिल प्लेयर

close whatsapp