वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने का दुख नहीं सह सका जिम्बाब्वे का यह खिलाड़ी, उठा लिया बड़ा कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने का दुख नहीं सह सका जिम्बाब्वे का यह खिलाड़ी, उठा लिया बड़ा कदम

हार के बाद फैंस से लेकर खिलाड़ी तक सभी हताश नजर आए।

Scotland beat Zimbabwe. (Image Source: Getty Images)
Scotland beat Zimbabwe. (Image Source: Getty Images)

ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए खेले जा रहे क्वालीफायर में जिम्बाब्वे टीम को बड़ी निराशा हाथ लगी है। टीम सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार गई। इस हार के साथ ही वह वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है। इस हार के बाद फैंस से लेकर खिलाड़ी तक सभी हताश नजर आए। वहीं वर्ल्ड कप में खेलने का सपना टूटने पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारावा ने फैन्स से माफी मांगी।

2019 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने के बाद जिम्बाब्वे की टीम ने 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जी जान लड़ा दी। क्रेग एर्विन की अगुवाई वाली टीम ने सुपर सिक्स राउंड में गजब का प्रदर्शन किया था। लेकिन स्कॉटलैंड और श्रीलंका के खिलाफ लगातार हार के बाद अब वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि सिर्फ शीर्ष की दो टीमें ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकेंगी।

श्रीलंका ने किया क्वालीफाई

इसमें श्रीलंका पहले ही क्वालीफाई कर चुका है और अब एक स्थान के लिए स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला है। अब इन दोनों टीमों में से कौन क्वालीफाई कर पाएगा 6 जुलाई को होने वाले मुकाबले का साथ पता चल जाएगा। बता दें कि ये दोनों टीमें पिछले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

टीम के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की इस हार के बाद बेहद निराश नजर आए, क्योंकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 325 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी लिए, जिसके दम पर टीम सुपर सिक्स में पहुंची। हालांकि, पूरी टीम मिलकर प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

मुकाबले की बात करें तो स्कॉटलैंड ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम के लिए लीस्क ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। वहीं मैथ्यू क्रॉस ने 38, ब्रैंडन मैकमुलेन 34 और जॉर्ज मुंसे ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। विलियम्स ने जिम्बाब्वे की ओर से तीन विकेट चटकाए।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 203 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए रेयान बर्ल ने सबसे अधिक 83 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड की ओर सोल ने तीन विकेट, जबकि लीस्क और मैकमुलेन ने 2-2 विकेट लिए

ये भी पढ़ें- World Cup Qualifier: बीच टूर्नामेंट में दो प्लेयर्स ने छोड़ा टीम का साथ

close whatsapp