IPL 2024: रिकी पोंटिंग का लड़का भी है काफी अच्छा गेंदबाज, राहुल तेवतिया को गेंदबाजी कर लेना चाहता है इस शानदार टूर्नामेंट का कॉन्ट्रैक्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रिकी पोंटिंग का लड़का भी है काफी अच्छा गेंदबाज, राहुल तेवतिया को गेंदबाजी कर लेना चाहता है इस शानदार टूर्नामेंट का कॉन्ट्रैक्ट

गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा की है और इसके कैप्शन पर लिखा है 'जूनियर पोंटिंग बनाम तेवतिया।'

GT vs DC (Pic Source-X)
GT vs DC (Pic Source-X)

आज यानी 17 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि इस शानदार मैच के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने बेटे फ्लेचर को भी अभ्यास सत्र में लाए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि रिकी पोंटिंग अपने बेटे फ्लेचर को कह रहे हैं कि वो गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया को गेंदबाजी करें। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेवतिया फ्लेचर से पूछ रहे हैं कि क्या वो बल्लेबाज है या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर। इस पर फ्लेचर ने कहा कि वो तेज गेंदबाज है। इसके बाद रिकी पोंटिंग ने कहा कि आप अपने आप को साबित करें।

गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा की है और इसके कैप्शन पर लिखा है ‘जूनियर पोंटिंग बनाम तेवतिया।’ फ्लेचर ने राहुल तेवतिया को काफी अच्छी गेंदे फेंकी और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने भी इस पर बेहतरीन शॉट्स जड़े।

यह रही वीडियो:

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले रिकी पोंटिंग ने PTI से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वो काफी खुश है कि ऋषभ पंत वापसी कर चुके हैं। बता दें, ऋषभ पंत ने अभी तक आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिकी पोंटिंग का यह भी मानना है कि ऋषभ पंत को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

फिलहाल आईपीएल 2024 की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दिल्ली टीम 9वें पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 6 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि टीम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात से अंकों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?