DC के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को उनके 100वें IPL मुकाबले के लिए दी Customized जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को उनके 100वें IPL मुकाबले के लिए दी Customized जर्सी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

IPL 2024 (Pic Source-X)
IPL 2024 (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए काफी खास है।

बता दें, ऋषभ पंत का यह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100वां मुकाबला है। ऋषभ पंत की इस खास उपलब्धि के लिए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उनको Customized जर्सी दी। इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी एक ग्रुप में खड़े हैं और वो ऋषभ पंत के लिए जमकर चीयर कर रहे हैं।

जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने यह Customized जर्सी ऋषभ पंत को दी टीम के सभी लोगों ने उनके लिए जमकर तालियां बजाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

बता दें, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वापसी कर ली है। ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

भले ही पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अच्छी बल्लेबाजी ना कर पाए हो लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो बड़ा स्कोर जरूर बनाना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी थी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में पकड़ बनाई हुई है लेकिन राजस्थान रॉयल्स आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच में वापसी कर सकते हैं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?