अफगानिस्तान के खिलाफ पैट कमिंस की बजाए कैमरन ग्रीन को प्लेयिंग इलेवन में करें शामिल: रिकी पोंटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ पैट कमिंस की बजाए कैमरन ग्रीन को प्लेयिंग इलेवन में करें शामिल: रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया को अपने नेट रन रेट में सुधार करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है।

Pat Cummins, Ricky Ponting and Cameron Green (Image Credit- Twitter)
Pat Cummins, Ricky Ponting and Cameron Green (Image Credit- Twitter)

टी-20 विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक टी-20 विश्व कप 2022 कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया 4 मुकाबले खेलने के बाद भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। आज 4 नंबवर को ऑस्ट्रेलिया का सुपर 12 में उलटफेर के लिए मशहूर अफगानिस्तान के साथ मुकाबला है।

और अफगानिस्तान के खिलाफ इस मस्ट विन मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले रिकी पोंटिंग ने मुकाबले की प्लेयिंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले के लिए टेस्ट और वनडे में टीम की कमान संभालने वाले पैट कमिंस को बाहर रखना चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने पैट कमिंस को लेेकर दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि आज 4 नंबवर को ऑस्ट्रेलिया का सुपर 12 के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ एडिलेड ओवल में सामना होगा। ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना है। इस मुकाबले से पहले गुरुवार को मेलबर्न में दिए अपने इंटरव्यू में रिकी पोंटिंग ने कुछ बड़े बयान दिए।

उन्होंने कहा कि, अगर वे जल्दी आउट होने के बारे में सोच रहे हैं तो यह चयनकर्ताओं के लिए एक कठिन निर्णय हो सकता है। अगर वे इसके बारे में सोच रहे हैं तो पैट कमिंस बाहर होगा और कैमरन ग्रीन अंदर आएगा। पैट के साथ उसके आंकडें नहीं है। वे शायद सभी कठिन ओवर फेंकते हैं, शुरु में भी और डेथ ओवर में भी। लेकिन अगर आप शुरू और डेथ में गेंदबाजी करते हैं तो आपसे कुछ रन जाने की उम्मीद होती है।

इसके अलावा पोंटिंग ने कहा कि, अगर वे इसे पूरा नहीं करते हैं तो कुछ सवाल जरुर पूछे जाएंगे। क्योंकि मैं इनके चयन के सपोर्ट में था। यूएई टी-20 विश्व कप में आखिरी ओवर में किसी ने भी ऑस्ट्रेलिया को मौका नहीं दिया, जो कि हमारे अनुकूल नहीं था।

साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन फिर हम अपनी घरेलू परिस्थितियों में हैं, घर पर हैं। इन सभी खिलाड़ियों को चुना गया और इन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है। लेकिन जब तैयारी का सवाल उठता है तो कोई बहाना नहीं चलेगा।

पोंटिंग के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ परिवर्तन करने को लेकर सहमत दिख रहे हैं। उन्हें लगता है कि पैट को बाहर और ग्रीन को अंदर लाने से ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ अच्छा हो सकता है।

 

 

close whatsapp