ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल को नंबर 4 पर खेलना चाहिए, दौरा शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान 

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल को नंबर 4 पर खेलना चाहिए, दौरा शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान 

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। 

Shubman Gill (Photo Source: X)
Shubman Gill (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाली है। इंग्लैंड और भारत के बीच इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। पहला मैच लीड्स स्थित हेडिंग्ली मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का शुभमन गिल के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पोंटिंग ने गिल से नंबर चार पर खेलने का आग्रह किया है।

शुभमन गिल को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले पोंटिंग ने कहा- उनका (शुभमन गिल) सफेद गेंद का फॉर्म अविश्वसनीय रूप से अच्छा रहा है। उन्हें अपनी टेस्ट मैच की बल्लेबाजी पर थोड़ा काम करना है, और जब आप नए कप्तान होते हैं, तो यह कभी भी आसान नहीं होता है।

अगर वे यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को ओपनर के तौर पर चुनते हैं, तो उन्हें नंबर 3 पर किसी और अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी, शायद केएल राहुल या करुण नायर। इससे शुभमन गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। एक बार जब आप इसमें पारंगत हो जाते हैं, तो आप खुद को नंबर 3 पर वापस ले जा सकते हैं।

पोंटिंग ने आगे कहा- वह ऐसे व्यक्ति लगते हैं जिन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। उनके कंधों पर वाकई एक संतुलित दिमाग है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अगले 10 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम में बना रहेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर व उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

close whatsapp