वीडियो: रिकी पोंटिंग को आया गुस्सा, बीच मैच में अंपायर से करने लगे बदतमीजी!
अंपायर से गुस्से में बातचीत करते हुए दिखे रिकी पोंटिंग।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2022 7:40 अपराह्न

इस वक्त मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चूंकि यह दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग आईपीएल का मैच है तो मैच के दौरान कुछ न कुछ एक्शन और ड्रामा होना तय माना जा रहा था और ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला। दरअसल इस वक्त सोशल मीडिया पर रिकी पोंटिंग का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में रिकी पोंटिंग बीच मैच के दौरान अंपायर से उलझते हुए दिख रहे हैं और जिस तरह से वो अंपायर से बातचीत कर रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि वो दिल्ली के कोच अंपायर से काफी गुस्सा हैं। यह घटना दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में हुई जब पोंटिंग चौथे अंपायर के पास पहुंचे और उनसे बातचीत करते हुए दिखे।
यहां देखिए रिकी पोंटिंग का वो वीडियो
https://twitter.com/JalaluddinSark8/status/1513122484798730246?s=20&t=03T-OtciTlLLu0MtPhPhQg
इस मैच में ऑन फील्ड अंपायर ने भी काफी गलत फैसले दिए लेकिन खिलाड़ी रिव्यू लेकर अपना विकेट बचाने में कामयाब रहे। जब कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करने ही उतरी तो पहले ओवर की पहली दो गेंद पर अंपायर ने रहाणे को दो बार गलत आउट दिया। लेकिन बाद में रिव्यू लेकर उस फैसले को बदला दिया गया।
ट्विटर पर ट्रेंड करने पोंटिंग
इस बीच, पोंटिंग पहले से ही सरफराज खान को बैटिंग आर्डर में नीचे भेजे जाने के फैसले के कारण ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे क्योंकि सरफराज को कभी बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। शार्दुल ठाकुर को उनसे पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। हालांकि टीम मैनेजमेंट का ये फैसला अंत में सही साबित हुआ क्योंकि शार्दुल ने 11 गेंदों में 29 रनों की ताबरतोड़ पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (29 गेंदों में 51) और डेविड वार्नर (45 गेंदों में 61 रन) के अर्धशतक के बाद नीचले क्रम में अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर की तेज तर्रार पारी के बदौलत दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा।