रिंकू सिंह की तो लॉटरी लग गई भाई, खुद धोनी ने दिया स्टार बल्लेबाज को खास गिफ्ट
KKR और CSK के बीच हुए मैच के बाद का वीडियो हुआ काफी वायरल।
अद्यतन - मई 15, 2023 12:08 अपराह्न

IPL 2023 रिंकू सिंह (Rinku Singh) के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है, इस सीजन में रिंकू टीम के लिए हर मैच में रन बना रहे हैं और जीत की कहानी लिख रहे हैं। CSK के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया और जीत में अहम भूमिका निभाई, वहीं मैच के बाद वो माही से खास गिफ्ट लेना नहीं भूले।
5 छक्के याद हैं ना आपको रिंकू सिंह के?
वहीं इस IPL में रिंकू सिंह ने सबसे पहले लगातार 5 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी, जहां रिंकू ने ये कारनामा गुजरात टीम के खिलाफ किया था और उसी के बाद से उनके बल्ले से लगातार रन पर रन निकल रहे हैं।
रिंकू सिंह को धोनी की तरफ से क्या गिफ्ट मिला मैच से बाद?
*KKR और CSK के बीच हुए मैच के बाद का वीडियो हुआ काफी वायरल।
*वीडियो में रिंकू सिंह ने लिया अपनी जर्सी पर CSK के कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ।
*धोनी का ऑटोग्राफ लेते समय काफी ज्यादा उत्साहित दिखे बल्लेबाज रिंकू।
*CSK के मैच के बाद हर खिलाड़ी लेते हैं कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ,सेल्फी भी।
धोनी और रिंकू सिंह के वीडियो पर डालते हैं एक नजर
माही को नहीं मिली घुटने के दर्द से राहत
हाल ही के कुछ मैचों में धोनी घुटने की तकलीफ से गुजर रहे थे, जो KKR के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद भी दिखी और धोनी घुटने पर पट्टा बांध कर घूम रहे थे मैदान में।