बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनके साथ में खड़े हुए यश दयाल, याद आया आपको कुछ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनके साथ में खड़े हुए यश दयाल, याद आया आपको कुछ?

IPL 2023 में रिंकू सिंह ने GT के खिलाफ गेंदबाज यश दयाल को मारे थे लगातार 5 छक्के।

Rinku And Yash (Image Credit- Instagram)
Rinku And Yash (Image Credit- Instagram)

रिंकू सिंह के लिए IPL 2023 वरदान की तरह साबित हुआ था, जहां 2023 की एक पारी ने रिंकू के पूरे करियर को बदल दिया था। जिसके बाद रिंकू सफलता की ओर बढ़ते ही गए और उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये बल्लेबाज खास गेंदबाज के साथ में नजर आ रहा है।

2023 में सारे सपने पूरे हुए रिंकू सिंह के

जी हां, साल 2023 रिंकू सिंह अपने करियर में कभी भी नहीं भूलेंगे, जहां 2023 में बल्लेबाज रिंकू के हर सपने पूरे होते गए। 2023 में रिंकू ने IPL के बाद टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया, ये डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ हुआ था। उसके बाद उन्होंने साल के अंत में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था और वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। ऐसे में अब इस खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट ही खेलना बाकी रह गया है टीम इंडिया के लिए।

रिंंकू सिंह से बात करने में भी डर रहे थे यश दयाल

*IPL 2023 में रिंकू सिंह ने GT के खिलाफ गेंदबाज यश दयाल को मारे थे लगातार 5 छक्के।
*इस सीजन में यश दयाल आए RCB टीम में, आज हैं RCB बनाम KKR का मैच।
*मैच से पहले रिंकू के साथ बात करते दिखे यश दयाल, दोनों की तस्वीर आई सामने।
*जिसके बाद फैन्स ने इस पोस्ट पर किए हैं एक से बढ़कर एक गजब के कमेंट्स।

यश दयाल और रिंकू सिंह की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

विराट से बल्ला मांगते हुए नजर आए रिंकू

साथ ही एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और रिंकू सिंह बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रिंकू बता रहे हैं कि वो कैसे उनसे वो बल्ला टूट गया, जो विराट ने उन्हें दिया था। साथ ही इस खिलाड़ी ने विराट से एक और बल्ला मांगा और कहा कि कसम से अब नहीं टूटेगा आपका बल्ला। अब ये वीडियो फैन्स के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और हद से ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है।

एक नजर डालते हैं इस वायरल हुए वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

close whatsapp