इस बार Rinku Singh के जश्न ने बटोरी सुर्खियां, जिसे देख खुश हुई पूरी की पूरी टीम इंडिया
Rinku Singh ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में लगाया था अर्धशतक।
अद्यतन - अक्टूबर 10, 2024 3:09 अपराह्न

Rinku Singh ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, वो टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के खिलाफ रन बनाने का दम रखते हैं। जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला था, इस दौरान रिंकू ने अर्धशतक लगाया और उसके बाद उनके जश्न ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
ये कौनसे नंबर का अर्धशतक लगाया है Rinku Singh ने?
Rinku Singh ने टीम इंडिया से साल 2023 में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ रिंकू ने जो अर्धशतक लगाया है, वो इनके करियर का तीसरा अर्धशतक था। साथ ही ये खिलाड़ी अभी तक भारतीय टीम के लिए 25 टी20 मैच खेल चुका है। वहीं रिंकू सिंह ने भारतीय टीम से अभी तक कुल 2 ही वनडे मैच खेले हैं, साथ ही वो इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए थे।
Rinku Singh का जश्न काफी अलग था इस बार
*Rinku Singh ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे टी20 मैच में लगाया था अर्धशतक।
*इस दौरान रिंकू ने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए बनाए थे कुल 53 रन।
*अर्धशतक होने के बाद रिंंकू ने अपने God’s Plan वाले टैटू की ओर किया था इशारा।
*साथ ही उनकी ये पारी देख डग आउट में बैठे हुए खिलाड़ी और कोच थे काफी खुश।
कुछ इस तरह अर्धशतक के बाद Rinku Singh ने मनाया था जश्न
Rinku Singh departs after a solid knock of 53 off just 29 deliveries.
Watch his half-century moment here 👇👇
Live – https://t.co/Otw9CpO67y…… #INDvBAN@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/oWII6THYjt
— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
टीम इंडिया की जीत के बाद रिंकू का सोशल मीडिया पोस्ट
क्या KKR टीम के साथ ही रहेंगे रिंकू?
रिंकू सिंह ने KKR के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, उसके बाद ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। साथ ही कई सालों से रिंकू KKR का हिस्सा हैं, ऐसे में हो सकता है कि ये टीम फिर से इस खिलाड़ी को रिटेन कर ले। वहीं अगर रिंकू का नाम मेगा ऑक्शन में आता है, तो इस खिलाड़ी पर करोड़ों की रकम लगाई जाएगी और हर टीम रिंकू को अपने दल में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा देगी।