टीम इंडिया में चयन के बाद रिंकू सिंह को नहीं आ रहा कुछ भी समझ, खो बैठे हैं अब अपना आपा!
एशियन गेम्स के लिए रिंकू सिंह हैं टीम इंडिया का हिस्सा।
अद्यतन - Jul 15, 2023 2:51 pm

जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह का चयन नहीं हुआ था, तब इस खिलाड़ी के फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा था। लेकिन बोर्ड ने रिंकू के फैन्स को ज्यादा दिन गुस्सा रहने नहीं दिया, जहां एशियन गेम्स के लिए रिंकू की टीम इंडिया में एंट्री हो गई और उसके बाद तो इस खिलाड़ी की खुशी एक अलग ही लेवल पर पहुंच गई है और इसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिला रहा है अब।
रिंकू सिंह के लिए IPL का एक सीजन वरदान साबित हो गया
रिंकू सिंह IPL में KKR टीम से खेलते हैं, वहीं इस साल के सीजन में ये बल्लेबाज अलग ही लय में था। पहले गुजरात के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के और फिर कई अहम पारियों ने, रिंकू के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोल दिए थे। भले ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा ना हो, लेकिन एशियन गेम्स के जरिए ये खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी में अपना जानदार प्रदर्शन दिखा सकता है और आगे के लिए अपनी जगह टीम में पक्की कर सकता है।
टीम इंडिया में जगह मिलते ही रिंकू सिंह ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया?
*एशियन गेम्स के लिए रिंकू सिंह हैं टीम इंडिया का हिस्सा।
*टीम इंडिया में चयन होते ही रिंकू ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*KKR के पोस्ट को इस बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर लगाया।
*स्टोरी की तस्वीर में रिंकू टीम इंडिया-KKR की जर्सी में हैं।
रिंकू सिंह की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

कुछ दिनों पहले ये बल्लेबाज पहुंचा था एक खास मंंदिर
19वें एशियन गेम्स के लिए कुछ इस प्रकार है टीम इंडिया
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम है स्टैंडबाय लिस्ट में
यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन