केएल राहुल ने की बड़ी पुष्टि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी रिंकू सिंह को मिलेगा मौका
पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - दिसम्बर 17, 2023 2:22 अपराह्न

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग में शुरू हो चुका है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।
इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से रिंकू सिंह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। कई लोगों ने रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की थी। जहां पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था वहीं दूसरा टी20 मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया। तीसरा और अंतिम टी20 भारत ने जीता।
रिंकू सिंह की बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोग यही चाहते हैं कि बहुत जल्द उन्हें टी20 के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में भी भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज में भी रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
केएल राहुल जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि रिंकू सिंह को इस सीरीज में भी मौका मिलेगा। उनके मुताबिक रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सभी प्रारूपों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और यही वजह है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भी मौका दिया जाएगा।
रिंकू सिंह ने दिखाया है कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी है: केएल राहुल
इंडिया टुडे के मुताबिक पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने कहा कि, ‘रिंकू सिंह ने दिखाया है कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें उनकी कला के बारे में पता चला। टी20 सीरीज में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और दबाव में भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और भारतीय टीम को जीत दिलाई। मैंने भी उनकी बल्लेबाजी को लेकर उनसे बात की थी।
रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सभी प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हां उन्हें इस वनडे सीरीज में भी मौका मिलेगा।’
फिलहाल पहले वनडे मैच में रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला है लेकिन बचे हुए दो मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग XI में जरूर शामिल किया जा सकता है।