WTC Points Table

चेन्नई टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ जबरदस्त इजाफा, बांग्लादेश को हुआ नुकसान

बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब छठे स्थान पर खिसक गई है।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

WTC Points Table 2023-25: टीम इंडिया ने 2024 के अपने होम सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करारी मात दी। भारत ने 280 रनों से बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट मैच में मात दी। ये रनों के हिसाब से बांग्लादेश पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।

बांग्लादेश के खिलाफ इस जीत के बाद टीम इंडिया को WTC की प्वॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है, जबकि बांग्लादेश को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। टीम इंडिया ने लगातार 5वां टेस्ट घरेलू सरजमीं पर जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले से ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही थी और अब इस जीत के साथ टीम ने बढ़त बना ली है।

इस मैच से पहले भारतीय टीम 68.52 प्रतिशत जीत के साथ नंबर एक पर थी और अभी भी नंबर एक पर है, लेकिन जीत प्रतिशत बढ़कर 71.67 हो गया है। दूसरे नंबर पर 62.50 प्रतिशत जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम है। तीसरे नंबर पर 50 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। उसके प्वॉइंट्स टेबल बदल सकती है।

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ जबरदस्त इजाफा

टीम इंडिया ने लगातार 5वां टेस्ट घरेलू सरजमीं पर जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले से ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही थी और अब इस जीत के साथ टीम ने बढ़त बना ली है। इस मैच से पहले भारतीय टीम 68.52 प्रतिशत जीत के साथ नंबर एक पर थी और अभी भी नंबर एक पर है, लेकिन जीत प्रतिशत बढ़कर 71.67 हो गया है।

दूसरे नंबर पर 62.50 जीत% के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम है। तीसरे नंबर पर 50% जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। उसके प्वॉइंट्स टेबल बदल सकती है। बांग्लादेश की टीम 45.83 जीत प्रतिशत के साथ इस मैच से पहले चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब 39.28 प्रतिशत जीत अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

भारत की जीत से इंग्लैंड को श्रीलंका और इंग्लैंड को फायदा हुआ है। श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जिसके खाते में 42.86 जीत प्रतिशत है। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसके खाते में 42.19 जीत प्रतिशत है। सातवें नंबर पर साउथ अफ्रीका (38.89), 8वें नंबर पर पाकिस्तान (19.05) और सबसे आखिरी यानी 9वें नंबर पर वेस्टइंडीज (18.52) की टीम है।

WTC Points Table (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल)

पोजिशन टीम मैच खेले  जीते हारे ड्रॉ अंक जीत प्रतिशत

71.67

62.50

50.00

42.86

42.19

39.28

38.89

19.05

18.52

1 भारत 10 7 2 1 86
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36
4 श्रीलंका 7 3 4 0 36
5 इंग्लैंड 16 8 7 1 81
6 बांग्लादेश 7 3 4 0 33
7 साउथ अफ्रीका 6 2 3 1 28
8 पाकिस्तान 7 2 5 0 16
9 वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20
  • Beta

Beta feature

close whatsapp