जेसन रॉय भी हुए रिंकू सिंह के फैन, भारतीय बल्लेबाज को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेसन रॉय भी हुए रिंकू सिंह के फैन, भारतीय बल्लेबाज को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

16 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Jason Roy and Rinku Singh (Pic Source-Twitter)
Jason Roy and Rinku Singh (Pic Source-Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय ने युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, हाल ही में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी। इस ओवर की 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ रिंकू सिंह ने इतिहास रच दिया। जेसन रॉय भी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि, ‘रिंकू सिंह पॉकेट रॉकेट हैं। जिस तरीके से उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी की मुझे उसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। नेट्स में वो सच में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास काफी टैलेंट है।’

उम्मीद करता हूं कि मुझे भी जल्द ही मुकाबला खेलने को मिले: जेसन रॉय

जेसन रॉय ने आगे कहा कि, ‘ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हमने काफी अच्छा मुकाबला खेला। हमने उनके खिलाफ 200 रन बनाए। बल्लेबाजी यूनिट होने की वजह से सभी लोग इस जीत के बाद काफी खुश है। हम लोगों ने काफी अभ्यास किया है और आने वाले मुकाबलों में हम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।

यह साल मेरे लिए काफी अच्छा शुरू हुआ है। मुझे अपने क्रिकेट से काफी खुशी है। इस समय जहां मैं हूं मुझे अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्टि मिल रही है। मैंने हाल ही में शतक भी जड़े। उम्मीद करता हूं कि मुझे जल्द ही मौका मिलेगा।’

16 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 2 महीना ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

close whatsapp