IPL के बीच रोहित शर्मा का बड़ा फैसला स्टार स्पोर्ट्स का छोड़ा साथ, जियो सिनेमा के बने ब्रांड एंबेसडर
आईपीएल के 16वें सीजन के बीच रोहित शर्मा जियो सिनेमा से जुड़ कर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अद्यतन - Apr 21, 2023 3:53 pm

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना करार खत्म होने के बाद, जियो सिनेमा के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही अब वे जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले रोहित स्टार स्पोर्ट्स के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे, जिसमें उन्होंने आईपीएल के ऑफिशियल कैंपेन में भाग लिया था। बता दें कि इस कैंपेन में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और श्रेयष अय्यर नजर आए थे।
दूसरी ओर आईपीएल के जारी 16वें सीजन के दौरान जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बनकर रोहित शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं जियो सिनेमा से जुड़ने के बाद उनकी खुशी देखने लायक थी।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि जियो सिनेमा से जुड़ने के बाद इकोनाॅमिक्स टाइम्स के एक खबर के अनुसार रोहित शर्मा ने कहा- जियो सिनेमा भारत में मोबाईल फोन और टीवी में जिस तरह खेल देखा जाता था, उन तरीकों को बदलने के रास्ते को तैयार कर रहा है। इसमें दर्शकों के लिए काफी पंसदीदा विकल्प है, जो वाकई में उन्हें सशक्त करते हैं।
रोहित ने आगे कहा- मैं जियो सिनेमा के साथ जुड़कर और इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलाव को सक्षम बनाता है और क्रिकेट फैंस को यह बड़े पैमाने पर लचीलेपन के साथ-साथ निजीकरण की भी सुविधा देता है।
दूसरी ओर आईपीएल के जारी सीजन में आपको मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो खेले गए पांच मैचों में से मुंबई ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है तो दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह इस वक्त अकंतालिका में 6 अंको के साथ छठे स्थान पर है।