फिर से IPL में करेंगे रिंकू सिंह छक्कों की बारिश, GYM के जरिए कर रहे हैं खुद को तैयार
इस बार 22 मार्च से होने जा रहा है IPL 2024 का आगाज।
अद्यतन - मार्च 1, 2024 4:18 अपराह्न

कैसे एक IPL का मैच खिलाड़ी की किस्मत पलट देता है, ये रिंकू सिंह को देखकर पता लगाया जा सकता है। रिंकू IPL में सालों से मेहनत कर रहे थे, लेकिन सीजन 2023 के एक मैच में उनके लगातार मारे गए 5 छक्कों ने सब कुछ बदल दिया। उस सीजन के बाद रिंकू की टीम इंडिया में एंंट्री हुई और अब वो टी20 क्रिकेट के लिए भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं।
सफलता के बाद भी नहीं बदले रिंकू सिंह
जी हां, रिंकू सिंह सफलता की सीढ़ी पर काफी तेज चढ़े हैं, लेकिन इन उसके बाद भी इस खिलाड़ी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। जहां रिंकू आज भी अपने परिवार और रिश्तेदारों से पहले की तरह मिलते हैं और अभी भी वो जमीन से जुड़े हैं। दूसरी ओर रिंकू के पिता अभी अपना पुराना काम करते है सलेंडर डिलीवर करने का।
रिंकू सिंह कर रहे हैं गेंदबाजों के होश उड़ाने की तैयारी
*इस बार 22 मार्च से होने जा रहा है IPL 2024 का आगाज।
*जिसे लेकर रिंकू सिंह ने भी शुरू कर दी है अपनी तैयारी।
*इन दिनों GYM में कड़ी मेहनत कर रहा है KKR का बल्लेबाज।
*GYM से रिंकू सिंह की कुछ तस्वीरें और इंस्टा स्टोरी आई सामने।
GYM सेशन से रिंकू सिंह की कुछ तस्वीरें
जुरेल के लिए खास पोस्ट किया था शेयर
रिंकू और ध्रुव जुरेल साथ में यूपी से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, वहीं दोनों पक्के दोस्त भी हैं। ऐसे में हाल ही जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार 90 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद रिंकू ने जुरेल के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस दौरान इस पोस्ट का कैप्शन काफी वायरल हुआ था, जिसमें रिंकू ने लिखा था- भाई सपनों को साकार करने का समय आ गया है अब। वैसे रिंकू ने टीम इंडिया से टी20 के बाद वनडे डेब्यू भी कर लिया था और अब उनका सिर्फ टेस्ट डेब्यू करना बाकी रह गया है।