रिंकू सिंह के लिए परिवार है सबसे पहले, बल्लेबाज की बहन का वीडियो इमोशनल कर देगा आपको - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह के लिए परिवार है सबसे पहले, बल्लेबाज की बहन का वीडियो इमोशनल कर देगा आपको

रिंकू सिंह की बहन यानी की नेहा सिंंह ने इंस्टाग्राम पर नई रील की शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बेहद कम समय के अंदर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है, वहीं रिंकू आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने में उनकी परिवार ने काफी ज्यादा मदद की है। ऐसे में ये खिलाड़ी आज भी अपने परिवार के काफी करीब है और इसका एक नजारा देखने को मिला है इंस्टा रील पर।

साल 2023 में हुआ बल्लेबाज का डबल डेब्यू

जी हां, साल 2023 में रिंकू सिंह के सारे सपने पूरे हुए थे, जिसकी शुरूआत IPL 2023 से हुई थी और गुजरात के खिलाफ इस खिलाड़ी ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे। उसके बाद बल्लेबाज का टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में डेब्यू हुआ था और फिर साल के अंत में रिंकू ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू भी कर लिया था और अब बस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी रह गया है।

रिंकू सिंह हैं सबसे बड़े Family Man

*रिंकू सिंह की बहन यानी की नेहा सिंंह ने इंस्टाग्राम पर नई रील की शेयर।
*इस नई रील वीडियो में नेहा अपने भाई रिंकू का स्वागत करती हुई आई नजर।
*वीडियो में कार से उतर रहे बल्लेबाज को नेहा ने दौड़ कर अपने गले लगा लिया।
*वीडियो हुआ वायरल और काफी कम समय में वीडियो को मिलियन लोगों ने देखा।

ये रील शेयर की है बल्लेबाज की बहन ने इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)

भारत लौटकर किया था रिंकू सिंह ने कमाल का काम

रिंकू का टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ हुआ था, जहां इस सीरीज के सभी मैच आयरलैंड में हुए थे। वहीं जब रिंकू वापस भारत में अपने घर लौटे थे, तो उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रिंकू अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे थे और बल्लेबाज ने अपने माता-पिता को टीम इंडिया की जर्सी पहना रखी थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी, दूसरी ओर आज भी रिंकू के पिता जी सिलेंडर उठाने का काम करते हैं।

ये तस्वीर हुई थी काफी ज्यादा ही वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

close whatsapp