टीम इंडिया में रिंकू सिंह ने बना ली है अपनी एक अलग गैंग, अब रहते हैं पूरे स्वैग में - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में रिंकू सिंह ने बना ली है अपनी एक अलग गैंग, अब रहते हैं पूरे स्वैग में

इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम की है, वहीं इस सीरीज में एक बार फिर से रिंकू सिंह ने अपने बल्ले का जलवा दिखा दिया। जहां इस खिलाड़ी ने हर मुकाबले में फिनिशर की भूमिका अदा की, जिसके बाद पूरी टीम इस धाकड़ बल्लेबाज की मुरीद हो गई है और साथ ही रिंकू भी काफी खुश रहने लगे हैं।

SKY की कप्तानी में टीम ने जीती सीरीज

दूसरी ओर टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज अपने नाम की है, जहां SKY ने कप्तानी में डेब्यू करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा खिलाड़ियों की मदद से 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं इस सीरीज में रवि, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा सहित सभी युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अब SKY अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे।

रिंकू सिंह की बात ही अलग है टीम इंडिया में

*इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*इसी कड़ी में रिंकू ने फैन्स के साथ इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी।
*GYM सेशन के बीच रिंकू ने ली है ये वाली तस्वीर।

आज ये इंस्टा स्टोरी लगाई है रिंकू सिंह ने

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

सीरीज जीतने के बाद बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

जल्द होगा इस खिलाड़ी का वनडे में भी डेब्यू

अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना हो जाएगी, जहां पहले टी20 सीरीज होगी और इस सीरीज का रिंकू सिंह भी हिस्सा है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसी वनडे सीरीज के लिए भी रिंकू का चयन टीम इंडिया में हुआ है और जल्द ही रिंकू अपना वनडे डेब्यू भी करते हुए नजर आ जाएंगे। साथ ही जानकारों की माने तो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी इस बल्लेबाज का खेलना तय है और कुछ फैन्स तो रिंकू को दूसरा धोनी बता रहे हैं बल्लेबाजी के मामले में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?