रिंकू सिंह पर आज काफी गर्व कर रहे हैं उनके माता-पिता, गोल्ड मेडल जीत किया देश का नाम रोशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह पर आज काफी गर्व कर रहे हैं उनके माता-पिता, गोल्ड मेडल जीत किया देश का नाम रोशन

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल किया है अपने नाम।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

IPL 2023 में युवा और धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के नाम का ऐसा तूफान आया कि हर कोई उसमें उड़ गया, हर मैच में इस बल्लेबाज ने छक्कों की बारिश की थी। जिसके बाद उनकी सीधे टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी और यहां भी रिंकू ने खुद को साबित किया, साथ ही एक बार फिर से इस खिलाड़ी ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

रिंकू सिंह ने पहली ही सीरीज में कर दिया था कमाल

जी हां, IPL 2023 के बाद रिंकू सिंह को पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया था, जहां टीम इंडिया ने टी20 सीरीज खेली थी। इसी टी20 सीरीज में बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था, जिसके बाद घर लौटकर रिंकू ने अपनी माता-पिता को टीम इंडिया की जर्सी पहनाई थी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी।

इस सोने से भी खरे खिलाड़ी हैं रिंकू सिंह

*एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल किया है अपने नाम।
*वहीं एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*रिंकू ने सोशल मीडिया पर गोल्ड मेडल के साथ अपनी तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने किए रिंकू के लिए कई सारे प्यारे-प्यारे कमेंट्स।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं बलल्लेबाज रिंकू सिंह ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

KKR की हमेशा तारीफ करता है ये खिलाड़ी

जब भी रिंकू सिंह का कोई इंटरव्यू सामने आता है, तो ये खिलाड़ी KKR टीम की जमकर तारीफ करता है। रिंकू कहते हैं की KKR टीम ने उनके पूरे जीवन को बदल दिया, साथ ही बल्लेबाज ने कहा था कि KKR टीम ने जब से उन्हें खरीद है तब से उनके साथ सब अच्छा हो रहा है और IPL के बदौलत ही वो अपना नया घर बनवा रहे हैं। आपको बता दें कि रिंकू ने अपने सफर में काफी गरीबी का भी सामना किया है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

टीम इंडिया की जर्सी में बल्लेबाज के माता-पिता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?