18 अगस्त बन गई रिंकू सिंह के लिए खास तारीख, फैन्स ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर दिया प्यार
रिंकू सिंह ने किया आयरलैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू।
अद्यतन - Aug 19, 2023 2:00 pm

IPL 2023 के सुपरस्टार रिंकू सिंह को उनकी मेहनत का फल मिल गया है, जहां उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर का आगाज कर दिया। भले ही रिंकू को बल्लेबाज का मौका ना मिला हो, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी मैदान पर काफी उत्साहित नजर आया।
पहले काफी उदास हो गए थे रिंकू
IPL 2023 के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी, जहां टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह का चयन नहीं हुआ था। जिसके बाद ये बल्लेबाज काफी ज्यादा उदास हो गया था, लेकिन फिर एशियन गेम्स और आयरलैंड दौरे के लिए रिंकू को टीम इंडिया में चुन लिया गया था। उसके बाद से ही ये बल्लेबाज जोश से लबरेज नजर आ रहा था और बयानों में भी शानदार प्रदर्शन की बात बोलता हुआ आया था।
18 अगस्त की तारीख जीवन भर याद रहेगी रिंकू सिंह को
*रिंकू सिंह ने किया आयरलैंड के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू।
*बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया इस खिलाड़ी को मैच में।
*लेकिन मैच के बाद इंस्टा पर मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इस पोस्ट पर आ चुके हैं अब तक कई लाखों लाइक्स और कमेंट्स।
मैच के बाद रिंकू सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट
जसप्रीत बुमराह भी हो गए थे काफी ज्यादा भावुक
दूसरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 11 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे, आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीत लिया। फैन्स भी बुमराह को गेंदबाजी करता देख काफी खुश नजर आ रहे थे, दूसरी ओर तेज गेंदबाज ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी का दिल जीत लिया। बुमराह ने सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ी कुछ तस्वीर पोस्ट की, साथ ही कैप्शन में लिखा- मैं इस एहसास को मिस कर रहा था। वहीं अब आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच कल खेला जाएगा और सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है।