रिंकू सिंह ने यश दयाल को एक ही ओवर में बनाया बेन स्टोक्स, लगातार जड़ दिए 5 छक्के - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह ने यश दयाल को एक ही ओवर में बनाया बेन स्टोक्स, लगातार जड़ दिए 5 छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 13वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी।

Rinku Singh (Pic Source-Twitter)
Rinku Singh (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 13वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। इस बेहतरीन मुकाबले में रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों में 1 चौके और 6 छक्कों की मदद से 48 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी। गुजरात टाइटंस की ओर से यह ओवर फेंकने आए यश दयाल। सभी को लग रहा था कि गुजरात टाइटंस इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा लेकिन रिंकू सिंह ने ऐसा नहीं होने दिया। उमेश यादव ने यश दयाल के इस ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया।

इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद फुलटॉस फेंकी जिस पर रिंकू सिंह ने लगातार तीन छक्के जड़े। यश दयाल की पांचवीं गेंद पर भी इस विस्फोटक बल्लेबाज ने छक्का जड़ा। KKR को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी। रिंकू सिंह ने मुकाबले की आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स की झोली में डाल दिया। उन्होंने आखिरी ओवर की अंतिम 5 गेंदों में 5 छक्के जड़े।

यह रही वीडियो:

बता दें, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से साईं सुदर्शन ने 38 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली जबकि विजय शंकर ने 24 गेंदों में चार चौके और 5 छक्कों की मदद से 63 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले को अंतिम गेंद पर जीता। रिंकू सिंह के अलावा वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में आठ चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली जबकि नीतीश राणा ने 29 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। GT की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इसी मैच में हैट्रिक भी पूरी की। यश दयाल ने इस मैच में 4 ओवर में कुल 69 रन लुटाए।

रिंकू सिंह की अविश्वसनीय पारी को देखकर तमाम फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp