साल 2024 के पहले दिन का रिंकू सिंह ने किया कुछ ऐसे आगाज, करेंगे फिर 22 गज पर राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2024 के पहले दिन का रिंकू सिंह ने किया कुछ ऐसे आगाज, करेंगे फिर 22 गज पर राज

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं रिंकू सिंह।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

साल 2023 में टीम इंडिया से कई युवा खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया, रिंकू सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। IPL में धमाका कर रिंकू सीधे टीम इंडिया में पहुंचे थे और वहां भी उनका बल्ला लगातार चला। ऐसे में अब नए साल का आगाज हो चुका है और रिंकू ने अपने नए साल के पहले दिन कड़ी मेहनत की है।

साल 2023 ने रिंकू सिंह की लाइफ को बदल दिया

जी हां, साल 2023 रिंकू सिंह के लिए गेम चेंजिग रहा, जहां 2023 में रिंकू ने सबसे पहले KKR से खेलते हुए एक मैच में लगातार 5 छक्के जड़े। उसके बाद रिंकू ने टीम इंडिया की तरफ से टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया, फिर वो भारतीय टीम की तरफ से एशियन गेम्स खेलकर आए। साल के आखिरी में वो टीम इंडिया की तरफ से वनडे में भी डेब्यू कर गए और अपने साल का शानदार तरीके से अंत किया।

रिंकू सिंह ने साल 2024 के पहले दिन जमकर की मेहनत

*क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं रिंकू सिंह।
*रिंकू ने फैन्स के साथ में कुछ नई इंस्टाग्राम स्टोरी की है आज शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की इन तस्वीरों में GYM में वर्क आउट करते दिख रहे हैं रिंकू।
*अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलता हुआ नजर आएगा ये बल्लेबाज।

ये कुछ तस्वीरें सामने आई है रिंकू सिंह की इंस्टा स्टोरी से

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज का साल 2023 का पूरा सफर आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

टी20 वर्ल्ड कप खेलना लगभग-लगभग पक्का है

जी हां, रिंकू सिंह ने टीम इंडिया से अभी कुछ ही टी20 सीरीज खेली है, लेकिन उन कम मुकाबलों में भी इस बल्लेबाज ने अपनी छाप छोड़ी है। साथ ही रिंकू को फैन्स और पूर्व खिलाड़ियों ने फिनिशर का टैग किया है, जिसे देख ये लग रहा है कि बल्लेबाज का इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का है। वैसे इस साल टी20 वर्ल्ड कप आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा, साथ ही पहली बार वर्ल्ड कप का आयोजन USA में होगा और इसे लेकर फैन्स उत्साहित है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?