अपनी बहन के जन्मदिन पर Rishab Pant ने दिया खास सरप्राइज, वायरल हुआ पोस्ट
ऋषभ पंत (Rishab Pant) काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं।
अद्यतन - Sep 26, 2023 11:21 am

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishab Pant) काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। दरअसल चोटिल होने के कारण वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, जल्द टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
दरअसल वह रिकवरी पीरियड में हैं और नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इस बीच पंत की आए दिन तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है, हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही तस्वीर पंत की बहन साक्षी के जन्मदिन की है
बता दें वायरल हो रही तस्वीर पंत की बहन साक्षी के जन्मदिन की है। अपनी बहन के बर्थडे पर उन्होंने एक खास सरप्राइज दिया था। दरअसल, ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने बीते सोमवार (25 सितम्बर) को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशयल डे पर पंत उन्हें बिना बताये उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बैंगलोर से देहरादून पहुंचे थे। जिसके बाद साक्षी ने इसे अपने जन्मदिन का बेस्ट सरप्राइज बताया।
वहीं पंत ने अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर साक्षी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। पंत ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में इमोजी शेयर किया है। साथ ही पंत ने एक और पोस्ट शेयर किया है।
बता दें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को बर्थडे विश किया है। अब वहीं पंत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनकी बहन को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। साथ ही पंत की टीम इंडिया में जल्द वापसी की भी उम्मीद कर रहे हैं।
यहां पढ़ें: तो क्या पाकिस्तान टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नहीं ले पाएगी भाग?