ऋषभ पंत के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बनाया स्पेशल वीडियो, कहा- जल्दी से वापस आओ
श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने से पहले टीम इंडिया ने चोटिल ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना की है।
अद्यतन - Jan 3, 2023 2:39 pm

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के वानखेड़े में होने वाले पहले मैच के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने ऋषभ पंत से संबंधित एक वीडियो शेयर किया है। इस विडियो में राहुल द्रविड़, हार्दिक पांड्या समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रूड़की जा रहे थे इस दौरान नींद की झपकी आने की वजह से उन्होंने कार से अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। इस एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को काफी गंभीर चोटें आई और एक्सीडेंट के बाद उन्हें आनन-फानन में पास के हॉस्पिटल ले जाया गया और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।
भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया कर रही है पंत के लिए दुआ
वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट जगत में हर कोई उनके लिए जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। तो वहीं फैंस 22 गज की पिच पर ऋषभ पंत को जल्द से जल्द खेलता हुआ देखना चाहते हैं। वही ऋषभ पंत की ताजा हालत के बारे में आपको बताएं तो सोमवार को उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि पंत काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
दूसरी तरफ बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट की गई है उस वीडियो में सबसे पहले राहुल द्रविड़ ऋषभ पंत के लिए के लिए बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या फिर सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, इशान किशन और अंत में शुभमन गिल भी स्टार बल्लेबाज के लिए प्रार्थना करते हुए दिखते हैं।
देखें वीडियो
💬 💬 You are a fighter. Get well soon 🤗 #TeamIndia wish @RishabhPant17 a speedy recovery 👍 👍 pic.twitter.com/oVgp7TliUY
— BCCI (@BCCI) January 3, 2023
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।